By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: प्रदेश में 9 फ़रवरी से फिर से ख़राब होगा मौसम, तेज हवाओं को लेकर येलो अलर्ट जारी
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > प्रदेश में 9 फ़रवरी से फिर से ख़राब होगा मौसम, तेज हवाओं को लेकर येलो अलर्ट जारी
himachalweather

प्रदेश में 9 फ़रवरी से फिर से ख़राब होगा मौसम, तेज हवाओं को लेकर येलो अलर्ट जारी

admin
admin 2 Min Read
Updated 2023/02/06 at 3:44 PM
Share
संजु चौधरी, शिमला: प्रदेश में मौसम एक बार फिर से करवट लेगा। इस दौरान मौसम एक बार फिर से कड़े तेवर दिखा सकता हैं ऐसे में प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में एक बार फिर से बर्फबारी हो सकती हैं। प्रदेश में 9 फरवरी से एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा जिसका असर दो दिन तक रहेगा। वहीं सोमवार को भी राजधानी शिमला में सुबह मौसम के कड़े तेवर देखने को मिले। शिमला में सुबह से ही रुक-रुक बारिश होती रही। दोपहर बाद भी बादलों की लुक्का छिप्पी जारी रही।
मौसम विज्ञान केंद्र सोमवार के लिए तेज़ हवाओं का येलो अलर्ट भी प्रदेश में जारी किया हैं। गत 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कुछ ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी भी दर्ज की गई हैं। वहीं दिन के तापमान सामान्य से अधिक चल रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. सुरेंद्र पाल ने कहा कि गत 24 घंटों के दौरान प्रदेश के चंबा, लाहौल स्पीति और कुल्लू के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की  बर्फबारी दर्ज की गई हैं। वहीं मध्यवर्ती सहित अन्य क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई हैं।
मौसम विज्ञान केंद्र ने प्रदेश में 7 और 8 फरवरी को मौसम साफ रहने ओर फिर उसके बाद 9 फरवरी से एक और पश्चिमी विक्षोभ प्रदेश में सक्रिय होने की संभावना जाहिर की हैं, जिसका असर 2 दिन तक रहेगा। उन्होंने कहा कि 9 और 10 फरवरी को ज्यादा बर्फ़बारी की संभावना नहीं हैं। अभी विभाग की ओर से इसके लिए अलर्ट जारी नहीं किया गया हैं। डॉ. सुरेंद्र पाल ने कहा कि दिन के तापमान सामान्य से 4 और 5 डिग्री अधिक चल रहे हैं। वही न्यूनतम तापमान की बात की जाए तो वह सामान्य से कम चल रहे हैं। उन्होंने बताया कि 10 फरवरी के बाद प्रदेश में मौसम साफ रहेगा।
TAGGED: February 9, issued, Shimla, strong winds, Weather, Yellow Alert
admin February 6, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article शिमला में गाड़ी की ब्रेक हुई फेल, युवती को मारी टक्कर फिर मोमज के स्टॉल में घुस गई कार
Next Article शिमला पुलिस ने किया बैटरी चोर गिरोह का भंडाफोड़, हरियाणा से 28 कार बैटरी बरामद
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

नारी सम्मान पर राजनीति तेज, महिला आरक्षण विधेयक पर सांसद का विपक्ष पर निशाना

Ago

चुराह में सड़कों की हालत सुधरेगी, 8 किलोमीटर सड़क पर होगा टारकोल कार्य

Ago

प्रसाद योजना से बदलेगा चिंतपूर्णी मंदिर का स्वरूप, डिप्टी सीएम ने की प्रगति की समीक्षा

Ago

धर्मशाला में टैक्सी ऑपरेटरों का विरोध तेज, हनुमान मंदिर में की प्रार्थना; 22 अप्रैल की बैठक पर टिकी

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?