सोलन: योगेश शर्मा- सोलन जिला में सुबह सवेरे करीब 4 बजे एक दर्दनाक हादसा पेश आया है । जिसमे तीन लोगो की मौत हुई है। पर्यटन नगरी कसौली के जंगेशु मे एक कार सड़क से 200 मीटर नीचे जा गिरी। हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंच कर हादसे के कारणों का पता लगा रही है। तीनों मृत लोगों के शवों को कब्जे में ले लिया है।
वहीं शव की पहचान सूरज ठाकुर नालागढ़ निवासी, शुभम नालागढ़ निवासी और संगम कुरुक्षेत्र निवासी के रूप में हुई है। ये तीनो हुंडई i20 गाड़ी में मौजूद थे,फिलहाल मृतकों के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है। जानकारी के अनुसार कसौली-परवाणू वाया जंगेशू सड़क पर यह हादसा सुबह करीब 4:00 बजे हुआ। लोगों ने पुलिस को बताया कि सुबह कुछ गिरने की आवाज आई थी। जिसके बाद उन्होंने घर से बाहर निकलकर देखा तो अंधेरा होने के चलते कुछ दिखाई नहीं दिया। इसके बाद जब सुबह लोग घरों से निकले तो देखा कि एक कार सड़क से नीचे जा गिरी है। इसकी जानकारी तुरंत कसौली पुलिस को दी गई। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इस कार में तीन लोग सवार थे। जिनकी हादसे में मौत हो गई है।
डीएसपी परवाणू प्रणव चौहान ने बताया कि थाना प्रभारी कसौली सूचना के बाद कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे। तीनों मृतकों के शवों को बाहर निकाल लिया है। पुलिस छानबीन में जुटी है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
