मंडी : धर्मवीर – मंडी जिला के लडभड़ोल क्षेत्र में बीती देर रात एक कार दुर्घटना होने का मामला सामने आया है। घटना में 5 लोग घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि यह सभी लोग शादी समारोह में शामिल होने गए थे। घर वापसी के दौरान कार के सामने अचानक आवारा पशुओं के आ गए, जिससे इनकी कार अनियंत्रित होकर खाई में लुढ़क गई।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीती रात को गोलवां की ओर से लडभड़ोल की तरफ से आ रही एक कार गांव सौं के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार में सवार सभी लोग शादी समारोह में हिस्सा लेने के बाद अपने गांव पिहड- बेढहलु लौट रहे थे। तभी गोलवां-लडभड़ोल सड़क पर सौं के पास अचानक आवारा पशुओं के गाड़ी के आने से कार अनियंत्रित होकर 100 फीट खाई मे जा गिरी। कार में सवार निवासी पिहड-बेढहलु भीम सिंह 62 वर्षीय शांता देवी, 64 वर्षीय कौशल्या देवी, 54 वर्षीय कश्मीर सिंह, 59 वर्षीय बीना देवी, 53 वर्षीय घायल हुए हैं। हादसे में घायल मौके सभी घायलों को ग्रामवासियों की मदद से सिविल अस्पताल लडभड़ोल लाया गया। जहां सिविल अस्पताल में तैनात डॉ अपराजिता द्वारा सभी घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया।
डीएसपी पधर संजीव सूद ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि घटना में घायल सभी लोगों को मामूली चोटें आई थी। सभी घायलों को सिविल अस्पताल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। पुलिस ने घटना सबंधी मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।
