सोलन : योगेश शर्मा – केंद्र सरकार प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए लगातार कार्य कर रही है । हिमाचल प्रदेश में भी व्यापक स्तर पर प्राकृतिक खेती किसान कर रहे है,प्राकृतिक खेती के क्षेत्र में जिला सोलन में भी 1394 हेक्टेयर भूमि पर प्राकॄतिक खेती की जा रही है।
प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए लगातार देशभर में अभियान चलाया जा रहा है। हिमाचल में भी 2018 से यह अभियान चला हुआ है, तब इसे जीरो बजट खेती का नाम दिया गया था। इसके तहत शुरुआत में सोलन जिला में 50 किसानों को इस खेती को करने का प्रशिक्षण दिया गया, और अब करीब 9000 किसान इस खेती के तहत कृषि विभाग के पास पंजीकृत है,जबकि 50 हज़ार से ज्यादा किसान इस खेती को अपना रहे है।आत्मा प्रोजेक्ट सोलन के डायरेक्टर कृष्ण सिंह ने बताया कि सरकार द्वारा समय-समय पर प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए किसानों को प्रशिक्षण और किसानों का पंजीकरण किया जा रहा है। मिट्टी की सेहत सुधारने एवं खेती को रसायन मुक्त करने के लिए सरकार द्वारा प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है।
