शिमला (एकता): हिमाचल में विधानसभा चुनावों की वोटिंग के बाद भारत चुनाव आयोग ने 5 दिसंबर को शाम 5:30 बजे तक एग्जिट और ओपिनियन पोल पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। एग्जिट पोल और चुनाव परिणाम का समाचार पत्रों और टीवी चैनलों के माध्यम से प्रकाशन अथवा प्रचार-प्रसार करने पर भी प्रतिबंध रहेगा। आयोग ने जारी अधिसूचना में कहा है कि कोई भी व्यक्ति कोई निर्गम मत सर्वेक्षण नहीं करेगा और किसी मत सर्वेक्षण के परिणाम का इस अवधि के दौरान प्रचार-प्रसार नहीं करेगा।
हिमाचल में 5 दिसंबर तक एग्जिट, ओपिनियन पोल पर रहेगा प्रतिबंध
Leave a comment
Leave a comment
