नालागढ़ : जगत सिंह – आई फ्लू के मामले प्रदेश में लगातार बढ़ रहे हैं। वहीं सोलन जिला के नालागढ़ क्षेत्र भी इससे अछूता नहीं रह गया है। नालागढ़ में भी आई फ्लू के कई मामले सामने आ रहे है। नालागढ़ अस्पताल में नेत्र विशेषज्ञ वार्ड के बाहर लंबी लंबी लाइनें लगी हुई।
बता दें कि आई फ्लू सिर्फ किसी संक्रमित व्यक्ति की आंख में देखने से नहीं बल्कि कई अन्य तरीकों से भी फैल रहा है। वहीं स्वास्थ्य विभाग द्वारा इससे बचने की एडवाइजरी भी जारी की गई है। गौर रहे कि आई फ्लू को काफी संक्रामक माना जाता है और यह तेजी से फैलता है। खासकर भीड़-भाड़ वाली जगहों पर चश्मा लगा के जाने की हिदायत दी जा रही है। बीएमओ नालागढ़ मुक्त रस्तोगी ने बताया कि नालागढ़ अस्पताल में एक दिन में 50 से 60 के करीब आई फ्लू के मामले आ रहे है। उन्होंने कहा कि मौसम के कारण भी ज्यादा फैल रहा है आई फ्लू। उन्होंने जनता को आई फ्लू होने पर उचित जांच करवाने की हिदायत दी है साथ ही उन्होंने कहा कि अगर किसी व्यक्ति को आई फ्लू हो गया है तो वह डॉक्टर की सलाह से दी गई आई ड्रॉप का इस्तेमाल करे ताकि आपकी आंखों में नमी बनी रहे। और काला चश्मा लगा के रखे क्योंकि यह एक व्यक्ति की आँख से दूसरे व्यक्ति की आंखों संपर्क करने से फैलता है साथ ही बार बार अपनी आंखे धोने और हाथों को आंखों के संपर्क में कम लाने और हाथों को भी बार बार धोने की उनके द्वारा हिदायत दी गई है। क्योंकि यह छूकर भी फैलता है। उन्होंने जनता से सावधानी बरतने की अपील की है।
