विकास शर्मा,चिंतपूर्णी: हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला के विश्व विख्यात शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी के दरबार में रविवार को सुबह के समय हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने हाजिरी भरी। इस मौके पर जिलाधीश ऊना राघव शर्मा,एसडीएम विवेक महाजन और मंदिर अधिकारी अजय मंडल आदि उपस्थित रहे।
राज्यपाल ने मां चिंतपूर्णी के दरबार में पूजा अर्चना की और हवन कुंड में आहुतियां डाली। बता दें कि राज्यपाल ऊना जिला के अंब अदौरा रेलवे स्टेशन को केंद्र सरकार के अमृत भारत रेलवे स्टेशन के तहत पुनर्विकास एवं शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए यहां आए हैं जिसका वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी शिलान्यास करेंगे।
