संजीव महाजन,नूरपुर: चुनावों के दौरान सीमांत क्षेत्रों में लगाए गए पुलिस नाकों पर आने जाने वाले वाहनों की जांच की जा रही है। वहीं तोकी बैरियर पर तैनात पुलिस की टुकड़ी में से महिला आरक्षी सोनाली और शिवानी ठाकुर और उनके साथ कांस्टेबल विजय कुमार ने पंजाब से आ रही गाड़ी को रोका जिसके बाद गाड़ी से करोड़ो की नकदी बरामद की गई हैं। ड्यूटी के दौरान महिला पुलिस जवानों ने मुस्तैदी दिखाई और करोड़ों रुपए से भरी गाड़ी को पकड़ने में सफलता हासिल की। महिला आरक्षियों की ओर से किए सराहनीय कार्य की एसपी नूरपुर अशोक रत्न ने प्रशंसा की है ।
ड्यूटी पर तैनात महिला आरक्षियों ने बताया की जब गाड़ी को रोका गया और गाड़ी में सवार दो लोगों से पूछताछ की गई जिसके बाद आरोपी पुलिस टीम को देखकर घबरा गए। वहीं महिला पुलिस की ओर से गाड़ी में रखे बैग की तलाशी ली गई तो बैग में करोड़ों का कैश था जिसे महिला पुलिस आरक्षियों ने बरामद किया।
