अनिल कुमार,किन्नौर: किन्नौर जिला में आज से राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव की शुरुआत होगी और इस मेले का उद्धघाटन आज दोपहर के बाद डीसी किन्नौर आबिद हुसैन सादिक करेंगे। यह राज्य स्तरीय मेला 2 नवंबर तक चलेगा जिसमें देश प्रदेश से कलाकार अपनी प्रस्तुति देने के लिए किन्नौर पहुंच रहे है और इसके अलावा इस वर्ष राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव मे नई गतिविधियां भी प्रशासन करवाएगा ताकि मेले मे लोगो का मनोरजन किया जा सके।
डीसी किन्नौर आबिद हुसैन सादिक ने रिकोंगपिओ मे कहा कि आज से जिला के रिकोंगपिओ में राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव की शुरुआत होगी और इस मेले के आगाज के बाद मेले की शुरुआत हो जाएगी। इस मेले में देश प्रदेश के प्रसिद्ध गायक, नृतक, खिलाडी, व अन्य कलाकर भाग लेंगे।
इस बारे मेले मे तंबोला खेल, राज्य स्तरीय बॉक्सिंग खेल प्रतियोगिता, मिस्टर किन्नौर,बॉलीबाल खेल प्रतियोगिता व अन्य गतिविधियां करवाई जाएगी जिसमें इच्छुक लोग भाग ले सकते है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा रात्रि कार्यक्रम मे देश-प्रदेश के प्रसिद्ध गायक अपनी प्रस्तुति देंगे ताकि लोगों का बेहतर मनोरजन हो।
डीसी ने कहा कि इस मेले मे खरीददारी के लिए भी बेहतर विकल्प होंगे जिसमें किन्नौर के पारंपरिक वस्त्र प्रदेश के अन्य जिलों के वस्त्रों के सस्टॉल, जिला के खाद्य पदार्थों के स्टॉल व विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए है जिसमें लोग खरीददारी के साथ स्टॉल पर लगे चीजों की जानकारियां हासिल कर सकते है।
