संजु चौधरी, शिमला: आज के तकनीकी के इस युग में ऑनलाइन था कि से जुड़े मामले भी लगातार बढ़ते जा रहे हैं। रोजाना लोगों को हजारों लाखों की चपत यहां शातिर लगा रहे हैं। ऑनलाइन ठगी से बचाव को लेकर समय-समय पर साइबर विभागीय लोगों को जागरूक करता रहता हैं। इसी तरह से अब शातिरों ने ऑनलाइन ठगी का एक का नया पैंतरा अपनाया हैं।
शहर में इन दिनाें कुछ शातिर लाेगाें से एप डाउनलाेड करवाकर पैसे तीन गुणा करने का झांसा देकर ठगी कर रहे हैं। हाल ही में एमजेयू नाम के एप लाेगाें से डाउनलाेड करवाया गया, इसमें सैंकड़ाें लाेगाें ने लाखाें रुपए इन्वेस्ट किए, अब उक्त एप बंद कर दिया गया हैं। इससे सैंकड़ाें लाेगाें के पैसे डूबे हैं। इस बारे में कुछ लाेगाें ने पुलिस काे भी जिला के अलग अलग थानाें में शिकायत दी हैं।
साइबर अपराध के इस तरह के बढ़ते मामलाें के चलते साइबर पुलिस ने लाेगाें काे सलाह दी है कि वे किसी तरह के लालच में न आकर पैसा इन्वेस्ट न करें। वेबजह एप पर पैसा न लगाएं, लुभावने विज्ञापनाें काे इग्नाेर करें। हाल ही में हिमाचल पुलिस के पूर्व डीजीपी आइडी भंडारी से भी इसी तरह की ठगी सामने आई थी। शातिरों ने उनसे भी ऐप डाउनलोड करवाया। उसके बाद खाते से करीब 80 हजार रुपए निकाल लिए।
शिमला के रहने वाले एक व्यक्ति को कुछ दिन पहले एमजेयू नाम से एक एप डाउनलोड करने की रिक्वेस्ट आई। एप में पैसे इन्वेस्ट करने के लिए कहा गया। करीब 31 हजार रुपए इन्वेस्ट किए। कुछ दिन चलने के बाद अब एप बंद हो गया हैं। वहीं,जो शातिर टेलीग्राम के माध्यम से खुद को कंपनी का मार्केटिंग हेड बताता था, उसका सोशल मीडिया अकाउंट भी बंद हो गया हैं।
साइबर थाना शिमला के एएसपी भूपेंद्र नेगी का कहना है कि लोगों को सावधान रहने की जरूरत हैं। ये सब खेल झारखंड और वेस्ट बंगाल से चल रहा हैं। ऐसे में जागरूक रहने की जरूरत हैं। शातिर इमोशनली और लोक लुभावने ऑफर देकर लोगों को झांसे में ले रहे हैं। ऑनलाइन ठगी के ज्यादातर मामले उपभोक्ताओं की लापरवाही की वजह से ही सामने आते हैं। साइबर जानकारों की सख्त हिदायत है कि बिना सोचे-समझे न तो अपने मोबाइल फोन में कोई ऐप डाउनलोड करें और न ही अपना ओटीपी किसी के साथ सांझा करें।
उनका कहना है कि बिना ओटीपी सांझा किए अकाउंट में सेंधमारी नहीं की जा सकती हैं। एक बार जब उपभोक्ता अपना ओटीपी सांझा कर देता है, उसके बाद शातिर अपने मन मुताबिक ठगी करने में कामयाब हो जाते है।
समझदार बनें, कोई पैसा दोगुणा-तीन गुणा नहीं करता
देखा जा रहा है कि शातिरों की ओर से लोगों को उनके पैसे दोगुना और 3 गुना करने के ऑफर देकर लुभाया जा रहा हैं। ऐसे में लोग उनकी बातों में आकर ऐप डाउनलोड कर उसमें पैसा इन्वेस्ट कर रहे हैं और इस तरह से उनका पैसा डूब रहा है और वह लगातार ठगी का शिकार हो रहे हैं। ऐसे में अगर आपको भी कोई पैसे को 2 गुना 3 गुना करने का ऑफर देता है ओर किसी तरह की ऐप डाउनलोड करने के बारे में कहा जाता है तो सावधान हो जाएं इस तरह की कोई भी ऐप डाउनलोड ना करें और ठगी का शिकार होने से खुद को बचाएं।
