By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: सोलन में अब फल सब्जियों व किराना की दुकानों में रेट लिस्ट लगाना होगा अनिवार्य
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > सोलन में अब फल सब्जियों व किराना की दुकानों में रेट लिस्ट लगाना होगा अनिवार्य
himachalNews

सोलन में अब फल सब्जियों व किराना की दुकानों में रेट लिस्ट लगाना होगा अनिवार्य

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2023/05/18 at 2:22 PM
Share

सोलन : योगेश शर्मा -जिला सोलन में अब फल सब्जियां व किराना की दुकानों में रेट लिस्ट लगाना अनिवार्य हो जाएगा, इसको लेकर जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक विभाग द्वारा तैयारी कर ली गई है । वहीं दुकानदारों के प्रॉफिट मार्जिन को भी विभाग तय करने जा रहा है, इससे आने वाले दिनों में मुनाफाखोरी और जमाखोरी खत्म हो सकती है। हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा वस्तु मूल्यांकन व प्रदर्शन आदेश 1977 जमाखोरी और मुनाफाखोरी उन्मूलन आदेश 1977 को बहाल करने के बाद विभाग हरकत में आ गया है।

दुकानदारों के प्रॉफिट मार्जिन को भी विभाग करेगा तय

जिला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले सोलन नरेंद्र धीमान ने बताया कि प्रदेश सरकार ने हिमाचल प्रदेश वस्तु मूल्यांकन व प्रदर्शन आदेश व हिमाचल प्रदेश जमाखोरी और मुनाफाखोरी उन्मूलन आदेश को बहाल कर दिया है ।अब विभाग उन दुकानदारों पर शिंकजा कसेगा जो बिना रेट लिस्ट के सब्जी बेचते हैं, यदि अब कोई दुकानदार नियम तोड़ता हुआ पाया गया तो उस पर सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

बता दें कि प्रदेश सरकार ने मुनाफाखोरी व जमाखोरी को रोकने के लिए बनाये गए अधिनियम को काफी समय से रोका हुआ था । इससे पूरे प्रदेश में मुनाफाखोरी व जमाखोरी लगातार बढ़ रही थी, आलम यह था कि फल सब्जियों व किरानो की दुकानों में रेट लिस्ट गायब हो गई थी ।ऐसे में दुकानदार मनमाने रेट पर ग्राहकों को सब्जी बेच रहे थे, इसकी शिकायत भी विभाग के पास पहुंच रही थी हालत इतनी खराब हो चुकी थी कि ना तो विभाग उन दुकानदारों पर शिकंजा कस पा रहे थे और ना ही प्रशासन इस दिशा में कुछ खास कदम उठा रहे थे इससे ग्राहकों को लगातार चपत लग रही थी,हालांकि इसी को देखते हुए प्रदेश सरकार ने वस्तु मूल्यांकन एवं प्रदर्शन आदेश मुनाफाखोरी उन्मूलन आदेश को बहाल कर दिया है ।इस आदेश के बहाल होने के बाद अब एक बार फिर से जिला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता विभाग दुकानदारों पर सख्ती कर सकते हैं ।

TAGGED: Solan list mandatory in fruits, vegetables and grocery shops, ओं rate list in fruits
Chandrika May 18, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article हिमाचल प्रदेश की पहली डिजिटल लाईब्रेरी बनेगी जिला बिलासपुर में
Next Article सावधान: बिना जानकारी के कोई एप ना करें डाउनलोड, हो सकते हैं ठगी का शिकार,बचाव के लिए साइबर विभाग कर रहा अलर्ट
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

नारी सम्मान पर राजनीति तेज, महिला आरक्षण विधेयक पर सांसद का विपक्ष पर निशाना

Ago

चुराह में सड़कों की हालत सुधरेगी, 8 किलोमीटर सड़क पर होगा टारकोल कार्य

Ago

प्रसाद योजना से बदलेगा चिंतपूर्णी मंदिर का स्वरूप, डिप्टी सीएम ने की प्रगति की समीक्षा

Ago

धर्मशाला में टैक्सी ऑपरेटरों का विरोध तेज, हनुमान मंदिर में की प्रार्थना; 22 अप्रैल की बैठक पर टिकी

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?