राहुल चावला, कांगड़ा: हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड धर्मशाला की ओर से प्रदेश भर में सी.बी.टी परीक्षा 22 दिसंबर तक करवाई जाएगी। परीक्षा के लिए 28 परीक्षा केंद्र प्रदेश भर में बनाए गए हैं।
हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड धर्मशाला सचिव आर.के. शर्मा ने बताया कि डी.जी.टी. नई दिल्ली की ओर आयोजित आई.टी.आई. के प्रशिक्षुओं के लिए कंप्यूटर आधारित टेस्ट मोड आधारित पूरक परीक्षा वर्तमान में राज्य भर में चल रही हैं। वर्तमान वार्षिक पैटर्न के साथ-साथ पूर्ववर्ती समेस्टर पैटर्न के आई.टी.आई. प्रशिक्षु भी इस परीक्षा में शामिल होने के पात्र हैं।
पूरक परीक्षा के इस चरण में विभिन्न सत्रों से लगभग 5 हजार विद्यार्थी शामिल होने जा रहे हैं। जो विद्यार्थी पूरक परीक्षा में शामिल होने के लिए लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे हैं, वे इस परीक्षा के आयोजित होने से लाभांवित होंगे ओर अपना सर्टिफिकेट कोर्स पूरा कर सकेंगे।
