नाहन : देवेंद्र कुमार – जिला मुख्यालय नाहन में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने शिमला नगर निगम चुनाव में मिली जीत की खुशी में जश्न मनाया । कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांट और खुशी में ढोल पर थिरक कर अपनी खुशी का इजहार किया।
मीडिया से बात करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता रूपेंद्र ठाकुर ने कहा कि शिमला नगर निगम चुनाव में कांग्रेस की जीत से सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार की नीतियों पर लोगों ने भरोसा जताया है और भाजपा की जनविरोधी नीतियों को साफ नकार दिया है। उन्होंने कहा कि सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू पर प्रदेश की जनता ने विकास व बदलाव के मद्देनजर भरोसा जताया है। उन्होंने सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू और प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह को इस शानदार जीत पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि विधानसभा और नगर निगम के चुनाव के बाद अब भाजपा को लोकसभा चुनाव में भी जनता ऐसे ही जवाब देगी, जिसके चलते चारों लोकसभा सीटों पर निश्चित तौर पर कांग्रेस जीत दर्ज करेंगी।
