संजीव महाजन,नूरपुर: हिमाचल प्रदेश देवभूमि का विजय रथ शिमला नगर निगम में ज़ोरदार जीत से होता हुआ कर्नाटक की ओर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में अग्रसर हैं। अब यहां भी कांग्रेस से जीत की ओर अग्रसर होगी यह बात प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सुदर्शन शर्मा ने प्रेसवार्ता के दौरान पत्रकारों को संबोधित करते हुए कही।
सुदर्शन शर्मा ने बताया कि यह हिमाचल प्रदेश सरकार का व संगठन का बेहतर तालमेल का परिणाम हैं। कांग्रेस की लोकप्रियता हिमाचल प्रदेश में बरकरार है व आने वाले लोकसभा चुनावों में कांग्रेस चारों सीटों पर विजय हासिल करेगी।
उन्होंने कहा कि 10 मई को हिमाचल से चला कांग्रेस का विजय रथ कर्नाटक में प्रचंड बहुमत से जीत हासिल करेगा व कांग्रेस का विजय रथ राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे व राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में कर्नाटक सरकार का गठन करेगा।
