By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: लोहड़ी व मकर संक्रांति पर एम्स बिलासपुर में सेवा का उत्सव, खिचड़ी लंगर में उमड़े सैकड़ों लोग
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > लोहड़ी व मकर संक्रांति पर एम्स बिलासपुर में सेवा का उत्सव, खिचड़ी लंगर में उमड़े सैकड़ों लोग
himachal

लोहड़ी व मकर संक्रांति पर एम्स बिलासपुर में सेवा का उत्सव, खिचड़ी लंगर में उमड़े सैकड़ों लोग

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2026/01/14 at 5:47 PM
Share
Bilaspur, Subhash-:बिलासपुर स्थित एम्स परिसर में लोहड़ी और मकर संक्रांति के पावन अवसर पर सेवा और श्रद्धा का अनूठा संगम देखने को मिला। व्यास चैरिटेबल ट्रस्ट बिलासपुर की ओर से बुधवार को एम्स बिलासपुर में विशेष खिचड़ी लंगर का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों मरीजों के तीमारदारों, अस्पताल कर्मियों और आम लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर खिचड़ी के साथ देसी घी और दही भी परोसा गया, जिससे ठंड के मौसम में लोगों को पौष्टिक और गर्म भोजन मिला। लंगर सेवा को लेकर मौजूद लोगों ने ट्रस्ट के प्रयासों की सराहना करते हुए इसे जरूरतमंदों के लिए बड़ी राहत बताया।
व्यास चैरिटेबल ट्रस्ट के चीफ एडवाइजर अशोक सैनी ने लोहड़ी और मकर संक्रांति की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ट्रस्ट की ओर से एम्स बिलासपुर में मरीजों के तीमारदारों के लिए चौबीसों घंटे लंगर सेवा उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होंने बताया कि एम्स की स्थापना के साथ ही यह सेवा शुरू की गई थी, ताकि दूर-दराज से आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को भोजन की चिंता न करनी पड़े।अशोक सैनी ने कहा कि शुरुआत में ट्रस्ट द्वारा एक समय का भोजन उपलब्ध करवाया जाता था, लेकिन समय के साथ जरूरत को समझते हुए अब प्रतिदिन चार समय पौष्टिक और स्वच्छ भोजन परोसा जा रहा है। उन्होंने बताया कि ट्रस्ट का उद्देश्य केवल भोजन उपलब्ध कराना ही नहीं, बल्कि मानव सेवा की भावना को मजबूत करना है।उन्होंने कहा कि लोहड़ी और मकर संक्रांति जैसे पारंपरिक पर्व हिमाचल प्रदेश में विशेष महत्व रखते हैं और इन त्योहारों पर सेवा कार्य करना सौभाग्य की बात है। इसी परंपरा को निभाते हुए इस विशेष दिन पर खिचड़ी का लंगर लगाया गया।अशोक सैनी ने भरोसा दिलाया कि व्यास चैरिटेबल ट्रस्ट भविष्य में भी इसी तरह जरूरतमंदों की सेवा करता रहेगा और कोई भी व्यक्ति भूखा न रहे, इसके लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।
TAGGED: Bilaspur service at AIIMS Bilaspur on Lohri and Makar Sankranti
Chandrika January 14, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article धर्मशाला में गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियां पूरी, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री होंगे मुख्यातिथि
Next Article पूर्व सैनिक दिवस पर मंडी में शहीदों को नमन, शहीद स्मारक पर हुआ भव्य आयोजन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

चुनावी शोर के बीच मिसाल बने वीरेंद्र कुमार, खुद श्रमदान कर ठीक करवाई टूटी सोलर लाइट

Ago

पंचायत चुनाव 2026: तैयारियों को लेकर प्रशासन अलर्ट, उपायुक्त ने अधिकारियों को दिए अहम निर्देश

Ago

सैहब कर्मियों की हड़ताल खत्म,शुक्रवार से काम पर लौटेंगे कर्मी, 10 फीसदी वेतन में बढ़ोतरी के आश्वासन पर खत्म की हड़ताल

Ago

देवेंद्र भुट्टो का वीरेंद्र कंवर पर पलटवार, बोले- महत्वाकांक्षाओं के कारण दे रहे बयान

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?