By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: धर्मशाला में गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियां पूरी, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री होंगे मुख्यातिथि
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > धर्मशाला में गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियां पूरी, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री होंगे मुख्यातिथि
himachal

धर्मशाला में गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियां पूरी, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री होंगे मुख्यातिथि

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2026/01/14 at 5:44 PM
Share
Dharamshala, Rahul-:गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर धर्मशाला के पुलिस मैदान में जिला स्तरीय समारोह का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करेंगे और राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। यह जानकारी उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।
उपायुक्त ने बैठक के दौरान संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि समारोह के आयोजन में किसी प्रकार की कमी न रहे और सभी तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूर्ण की जाएं। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, मंच सज्जा, परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रमों तथा आमजन की सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने को कहा।उपायुक्त हेमराज बैरवा ने बताया कि 26 जनवरी को प्रातः 10:30 बजे उप मुख्यमंत्री शहीद स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके उपरांत प्रातः 11 बजे पुलिस मैदान में राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। ध्वजारोहण के बाद पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी और एनएसएस की टुकड़ियों द्वारा आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत किया जाएगा, जो समारोह का मुख्य आकर्षण रहेगा।
मुख्यातिथि के जनता के नाम संबोधन के पश्चात विभिन्न सांस्कृतिक दलों द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों के माध्यम से देश की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक विविधता को दर्शाया जाएगा।उपायुक्त ने धर्मशाला में कार्यरत सभी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों से समारोह में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने आम नागरिकों से भी अपील की कि वे बड़ी संख्या में समारोह में भाग लेकर राष्ट्रीय पर्व को उत्साह, गर्व और उल्लास के साथ मनाएं।
TAGGED: Dharamshala Republic Day celebrations
Chandrika January 14, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article लोहड़ी पर मानवता की मिसाल: सहज संस्था ने जरूरतमंदों को बांटे कंबल, महापौर ने किया वितरण
Next Article लोहड़ी व मकर संक्रांति पर एम्स बिलासपुर में सेवा का उत्सव, खिचड़ी लंगर में उमड़े सैकड़ों लोग
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हाईकोर्ट के हस्तक्षेप के बाद केएनएच शिफ्टिंग विवाद गरमाया, भाजपा ने सरकार को घेरा

Ago

नूरपुर नगर परिषद चुनाव: वार्ड नंबर-2 में बढ़ी चुनावी हलचल, विकास मुद्दों पर गरमाई सियासत

Ago

स्कूल के बाहर मां और बच्चों पर रंगड़ों का हमला, तीनों अस्पताल में भर्ती

Ago

पीएम की अपील से सोने के कारोबारियों की बढ़ी परेशानी…अपील के बाद कुल्लू में भी घट गई सोने की बिक्री

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?