शिमला: एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति चुनाव में बड़े अंतर से जीत दर्ज की है। उनके जीत की ख़ुशी पूरे देश मे बीजेपी मना रही है। अलग-अलग तरीके से जश्न मनाये जा रहे है तो वहीं शिमला में भी भाजपा ने इस जीत का जश्न मनाया ओर नाटी डाली।
रिज मैदान बीजेपी महिला मोर्चा ने बारिश के बीच नाटी डालकर और लड्डू बांटकर द्रौपदी मुर्मू की जीत का जश्न मनाया। इस दौरान महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रश्मिधर सूद सहित अन्य महिला नेत्रियों ने पहाड़ी धुनों पर नाटी डाल कर द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बनने पर बधाई दी ओर लोगों को लड्डू बांटे।
इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष रश्मिधर सूद ने कहा कि पहली बार आदिवासी महिला देश की प्रधानमंत्री बनी हैं। यह देश के लिए गौरव की बात हैं। उन्होंने कहा की मोदी है तो सब मुमकिन हैं। देश व प्रदेश में महिला शक्ति स्थापित हुई है। महिला आज हर क्षेत्र में आगे हैं। उन्हें और उनके पूरे गांव के लिए यह ऐतिहासिक क्षण है। अंतिम छोर पर बैठी महिला का राष्ट्रपति बनने से महिलाओं का मनोबल बढ़ा है। समाज में अच्छे काम ईमानदारी के साथ करते रहे तो व्यक्ति किसी भी मुकाम पर पहुंच सकता है।
