शिमला: सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह द्वारा शेयर करने पर भाजपा नेत्री ने उन्हें मानहानि का नोटिस दिया है . यह नोटिस अधिवक्ता शीतल व्यास ने विधायक विक्रमादित्य सिंह को भिजवाया है . इस नोटिस में शीतल व्यास ने उनकी छवि को धूमिल करने के आरोप लगाए गए है,1 जुलाई को सड़क पर हुई बहस का वीडियो 17 जुलाई को वायरल करने को लेकर शीतल व्यास ने इसे उनके खिलाफ रची हुई साजिश बताया है .इस पर विक्रमआदित्य ने पलटवार किया है और कहा है खुद बदतमीज़ी करती है और लोगों को सड़को पर गालियां देती है और बाद मे मीडिया में आने के लिए नोटिस भेजती है.
विक्रम आदित्य ने कहा ‘मै नहीं जानता कौन नेत्री है,पहले गाली गलौज करती है फिर मानहानि का दावा करती है “ऐसे सौ आते सौ जाते है “मानहानि का दावा तो उन्हें करना चाहिए जिसकी बहन को उसकी बीवी बना दिया था। उन्हें थोड़ी तो शर्म करनी चाहिए अपने अस्तितव को बचाने के लिए मीडिया मे आने के लिए मानहानि का नोटिस भेज रही है हमारे वक़ील उसका जवाब देंगे.
बता दे भाजपा नेत्री शीतल व्यास का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसके बाद कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह ने वीडियो को अपने सोशल मीडिया पर जारी किया था। जिसके बाद शीतल व्यास ने उन्हें मानहानि को लेकर नोटिस जारी किया है।
