By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: राजकीय संस्कृत महाविद्यालय सुंदरनगर में मनाया गया शताब्दी समारोह
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > education > राजकीय संस्कृत महाविद्यालय सुंदरनगर में मनाया गया शताब्दी समारोह
educationhimachal

राजकीय संस्कृत महाविद्यालय सुंदरनगर में मनाया गया शताब्दी समारोह

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2023/12/14 at 10:34 AM
Share

मंडी : धर्मवीर ( TSN)- हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े राजकीय संस्कृत महाविद्यालय ने 100 वर्ष का सफर तय कर लिया है। इस अवसर पर प्रदेश सरकार के उच्च एवं प्राथमिक शिक्षा एवं शहरी विकास विभाग के मुख्य संसदीय सचिव आशीष बुटेल ने महाविद्यालय में आयोजित शताब्दी समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।

महाविद्यालय का सफर अपने में बहुत उपलब्धियां समेटे हुए

मीडिया से रूबरू होते हुए आशीष बुटेल ने कहा कि राजकीय संस्कृति महाविद्यालय सुंदरनगर हमारी संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। सन 1923 में संस्कृत भाषा और संस्कृति को संजोने के लिए स्कूल के तौर पर शुरू हुआ इस महाविद्यालय का सफर अपने में बहुत उपलब्धियां समेटे हुए है। हमें अपनी संस्कृति को भी बचाना है और साथ में आधुनिक युग के साथ भी चलना है। इसमें महाविद्यालय दोनों काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में इस महाविद्यालय को और आगे बढ़ाया जाएगा। इस महाविद्यालय की सभी जरूरतों को पूरा किया जाएगा। सीपीएस आशीष बुटेल ने कहा कि अनाप-शनाप बयानबाजी करना ही भाजपा का काम है। कांग्रेस पार्टी ने सत्ता में आकर राजकीय संस्कृत महाविद्यालय के उत्थान को गति प्रदान करने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार प्रदेश के लोगों पर 92 हजार करोड़ रूपए का ऋण छोड़ने के बावजूद भी सरकार द्वारा गारंटियां पूरी की जा रही हैं। प्रदेश सरकार ने अब सभी स्कूलों में पहली कक्षा से अंग्रेजी माध्यम को शुरू करने की घोषणा की है। बुटेल ने कहा कि कांग्रेस द्वारा एक वर्ष में सूबे में सुशासन देना भाजपा को रास नहीं आ रहा है। प्रदेश के लोगों को दी गई गारंटियों को पूरा करने में सरकार हमेशा प्रतिबद्ध है। महाविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा इस अवसर पर आकर्षक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। उन्होंने गिद्दा, लुड्डी, किन्नौरी नृत्य प्रस्तुत कर खूब समा बांधा। सीपीएस ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करने के लिए अपनी ऐच्छिक निधि से 21,000 रुपये स्वीकृत किए। उन्होंने मेधावी बच्चों को भी सम्मानित किया।

TAGGED: Sundernagar Government Sanskrit College
Chandrika December 14, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article प्रदेश सरकार ने सम्रग शिक्षा के अंतर्गत हिमाचल में शुरू किया ‘पहली शिक्षक-मां’ कार्यक्रम
Next Article बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आएंगे हिमाचल… सुंदरनगर कार्यालय का करेंगे उद्घाटन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

नीट पेपर लीक मामले पर बिलासपुर में एनएसयूआई का प्रदर्शन, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग

Ago

नगर परिषद चंबा चुनाव: कांग्रेस ने बहुमत का जताया भरोसा

Ago

नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिला से 12.46 ग्राम चिट्टा बरामद

Ago

स्वदेशी अपनाने से मजबूत बनेगा भारत: विनय शर्मा ने चिंतपूर्णी मंदिर में की पूजा, जनता से की अहम अपील

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?