By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: प्रदेश सरकार ने सम्रग शिक्षा के अंतर्गत हिमाचल में शुरू किया ‘पहली शिक्षक-मां’ कार्यक्रम
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > प्रदेश सरकार ने सम्रग शिक्षा के अंतर्गत हिमाचल में शुरू किया ‘पहली शिक्षक-मां’ कार्यक्रम
himachalNews

प्रदेश सरकार ने सम्रग शिक्षा के अंतर्गत हिमाचल में शुरू किया ‘पहली शिक्षक-मां’ कार्यक्रम

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2023/12/13 at 10:36 PM
Share

मंडी : धर्मवीर (TSN)- हिमाचल प्रदेश सरकार ने बच्चों के सर्वांगीण विकास में माताओं की अहम भूमिका को लेकर सम्रग शिक्षा के अंतर्गत प्री-प्राइमरी कक्षाओं के लिए ‘पहली शिक्षक-मां’ कार्यक्रम का आगाज कर दिया है।

इस कार्यक्रम की प्रदेशस्तरीय शुरुआत प्रदेश सरकार के उच्च एवं प्राथमिक शिक्षा और शहरी विकास विभाग के सीपीएस आशीष बुटेल ने मंडी जिला के सुंदरनगर से की। इसके शुभारंभ पर प्रदेश भर से प्री–प्राइमरी कार्यक्रम के जिला समन्वयक, प्री–प्राइमरी कार्यक्रम के कोर ग्रुप सदस्य, चयनित ब्लॉक एलीमेंट्री एजुकेशन अधिकारी, केंद्र मुख्य शिक्षक, अध्यापक, चुनिंदा प्री–प्राइमरी से संबंधित बच्चों की माताएं आदि शामिल हुए। इसके अतिरिक्त प्रदेश की सभी प्राथमिक पाठशालाओं के अध्यापक, अभिभावक विशेष रूप से बच्चों की माताएं, एसएमसी सदस्य एवं अन्य हितधारक वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम में मौजूद रहे।

माता-पिता के लाड के साथ बच्चों को घर पर मिलेगा सीखने का मौका

मीडिया से बातचीत के दौरान सीपीएस आशीष बुटेल ने कहा कि बच्चे की पहली शिक्षक मां होती है और इसको लेकर प्रदेश भर में सम्रग शिक्षा के अंतर्गत प्री-प्राइमरी कक्षाओं के लिए ‘पहली शिक्षक-मां’ कार्यक्रम की शुरुआत की है। इससे पढ़ाई के साथ-साथ बच्चे व्यवहारिक ज्ञान भी प्राप्त करेंगें। इसके लिए पहली शिक्षक मां महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। उन्होंने कहा कि सबसे अधिक सीखना बच्चों के पहले वर्षों में घर पर होता है। बच्चे घर पर काफी समय बिताते हैं और इसलिए परिवार, खासकर मां, बच्चे की प्रारंभिक शिक्षा के समय में उसकी मुख्य शिक्षा हितधारक बनी रहती है। बता दें कि ‘पहली शिक्षक-मां’ कार्यक्रम में माताओं को बच्चों के साथ घर पर विकासात्मक (शारीरिक, बौद्धिक, सामाजिक-भावनात्मक, भाषा व सृजनात्मक) गतिविधियां करवाने एवं स्वास्थ्य, सुरक्षा और पोषण संबंधी आवश्यकताओं के लिए जागरूक करने तथा बच्चों को स्कूल के वातावरण से परिचित करवाने में शिक्षकों की सहायता के लिए माताओं को समर्थ बनाना शामिल है।

TAGGED: Mandi Launch of 'First Teacher-Mother' program for pre-primary classes
Chandrika December 13, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article BJP अध्यक्ष के निशाने पर प्रदेश सरकार…बोले समझ से परे है कांग्रेस सरकार का जश्न
Next Article राजकीय संस्कृत महाविद्यालय सुंदरनगर में मनाया गया शताब्दी समारोह
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

बारिश में भी नहीं थमी आस्था: चिंतपूर्णी मंदिर में भक्तों की भीड़, बाजार में सन्नाटा

Ago

बिलासपुर में तूफान-बारिश का कहर, पेड़ गिरने से कई रास्ते बंद

Ago

ऊना में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, करोड़ों के चिट्टे के साथ तीन युवक गिरफ्तार

Ago

नूरपुर में जिला परिषद चुनाव को लेकर तेज हुई सियासत, भाजपा ने झोंकी ताकत

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?