राकेश,ऊना(TSN): हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू की ओर से आपदा में घर गवाने वालों के लिए विशेष पैकेज दिए जाने की जो बात कही है उससे एक बड़ी राहत मिलने वाली हैं। आपदा में जो परिवार बेघर हुए हैं उन्हें घर बनाने के लिए जमीन और सस्ते दाम पर देने के साथ ही सीमेंट भी सरकार उपलब्ध करवाएगी और आपदा में जिन परिवारों का आशियाने तक बह गए हैं उन परिवारों सात लाख रुपए का पैकेज प्रदेश सरकार ने देने का फैसला लिया हैं। यह बात कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता विजय डोगरा ने मीडिया से बातचीत के दौरान कही।
उन्होंने कहा कि आपदा के कारण जो लोग शरणार्थी कैंपों में रह रहे हैं उनका किराया और बिजली पानी का खर्च भी सरकार वहन करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार अपने संसाधनों में कटौती कर प्रदेश हित के लिए धन जुटाएगी और प्रदेश का उद्धार करेगी।
इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा की हिमाचल में आई आपदा को लेकर केंद्र सरकार प्रदेश सरकार के साथ सौतेला व्यवहार कर रही हैं। हजारों करोड़ों रुपए का हिमाचल में नुकसान हुआ है लेकिन केंद्र सरकार आपदा राहत पैकेज नहीं दे रही हैं। प्रदेश सरकार की ओर से स्टोन क्रशरों को बंद किए जाने के सवाल पर उत्तर देते हुए उन्होंने कहा की प्रदेश सरकार इसको लेकर एक ठोस नीति लेकर आएगी और उसका अध्ययन करने के बाद इस पर अपना फैसला लेगी।
उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की ओर से उम्मीदवारों के नाम की घोषणा समय रहते किए जाने की मांग की हैं। उन्होंने कहा है कि अगर कांग्रेस हाई कमान समय रहते उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर देती है तो इसका बड़ा फायदा कांग्रेस पार्टी को लोकसभा चुनाव में देखने को मिल सकता हैं।
