By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: केंद्र सरकार का बजट युवा ,गरीब, महिला और किसान को मजबूती प्रदान करने वाला- जयराम ठाकुर
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > केंद्र सरकार का बजट युवा ,गरीब, महिला और किसान को मजबूती प्रदान करने वाला- जयराम ठाकुर
himachalpolitical

केंद्र सरकार का बजट युवा ,गरीब, महिला और किसान को मजबूती प्रदान करने वाला- जयराम ठाकुर

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2024/02/01 at 3:47 PM
Share

शिमला :संजु चौधरी (TSN)- केंद्र की मोदी सरकार ने आज अपने कार्यकाल का अंतिम अंतरिम बजट पेश किया। चुनावी वर्ष में इस बजट से देश के लोगों को काफ़ी अपेक्षाएं थी। हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व नेता विपक्ष जयराम ठाकुर ने केंद्रीय अंतरिम बजट को विकसित भारत 2047 के लक्ष्य की नींव बताते हुए कहा कि अंतरिम बजट काफ़ी संतुलित हैं हर वर्ग का ध्यान रखा गया है और युवा ,गरीब, महिला और किसान को मजबूती प्रदान करने वाला बजट पेश किया गया है।

जयराम ठाकुर ने की पत्रकार वार्ता.. बजट की बताई ये खूबियां

शिमला में पत्रकार वार्ता कर जयराम ठाकुर ने कहा कि दस साल में केंद्र की मोदी सरकार ने देश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है।राम मंदिर निर्माण, कश्मीर से धारा 370 हटाने जैसे बेहतरीन काम हुए हैं।दस वर्षों में 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला है।भारत के 80 करोड लोगों गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत मुफ्त राशन बदस्तूर जारी है।जीएसटी कलेक्शन दो गुना हुआ है।78 लाख लोगों को स्वनिधि के माध्यम से लाभ दिया गया।स्वयं सहायता समूह को प्रोत्साहित करने के लिए 3 करोड़ दीदियां लखपति बनाने का लक्ष्य रखा गया है।दस सालों में 30 करोड़ महिलाओं को मुद्रा लोन दिया गया है।

राजेंद्र राणा के पत्र का किया जिक्र…अपने ही लोगों को सुख की अनुभूति नहीं

जयराम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि 13 महीने के कार्यकाल में कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्षा, विधायक से लेकर कार्यकर्ता को सम्मान नहीं मिल रहा है।विधायक राजेंद्र राणा का पत्र एक साल में बेहतर नहीं कर पाए इसका सबूत है। राणा ने नौकरियों की उम्मीद लगाए बैठे अभ्यर्थियों के परिणाम न निकालने पर पत्र में जिक्र किया है और उनके विधान सभा क्षेत्र सुजानपर में मुख्यमंत्री की घोषणाएं पुरी नही हुई है। कहने को सुख की सरकार लेकिन अपने ही लोगों को सुख की अनुभूति नहीं हो रही है। दृष्टिबाधित बेरोजगार ,एसएमसी शिक्षक धरने पर बैठे है। हमीरपुर आयोग बंद करने का सीएम को शौक लेकिन शुरू करना बस की बात नहीं। प्रदेश से इंडस्ट्री जा रही है लेकिन मंत्री दुबई घूम रही है सरकार को इसकी चिंता नही है।

जेपी नड्डा 3 व 4 फरवरी को आएंगे धर्मशाला

वही जयराम ठाकुर ने बताया कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 3 व 4 फरवरी को धर्मशाला आएंगे जहां पर उनका भव्य स्वागत किया जायेगा। चार फ़रवरी को लोकसभा चुनावो की दृष्टि से महत्वपूर्ण बैठक होगी।

TAGGED: press conference, Shimla opposition leader Jai Ram Thakur
Chandrika February 1, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article बल्द्वाड़ा तहसील के किसानों ने छोड़ी खेती..मौसम की बेरुखी और बेसहारा पशुओं के आतंक से परेशान
Next Article चंबा जिला के पहाड़ी इलाकों में देर रात से भारी बर्फबारी…वाहनों की आवाजाही पर भी लगी ब्रेक
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

फायर सीजन अलर्ट: हमीरपुर में ठीकरी पहरे और फायर वाचर तैनात होंगे

Ago

एडीसी ने किया नशा निवारण केंद्रों का निरीक्षण, संचालकों को दिए निर्देश

Ago

पृथ्वी दिवस पर हिमाचल में इको डोगरा बटालियन का व्यापक हरित अभियान

Ago

नारी चिंतपूर्णी में बगलामुखी प्रकटोत्सव की तैयारियां पूरी, भव्य आयोजन के लिए श्रद्धालुओं को आमंत्रण

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?