चंबा :मंजूर पठान (TSN)-चंबा जिला के पहाड़ी इलाकों में देर रात से भारी बर्फबारी हो रही है.इसके चलते जनजीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया है.वहीं वाहनों की आवाजाही पर भी ब्रेक लग गई है.
बता दे की चम्बा के पहाड़ी इलाकों में लगातार बर्फबारी हो रही है,इसके चलते अब मुश्किलें भी बढ़ने लगी है.हालांकि कई इलाकों में एक फिट से अधिक हिमपात होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा है.चुराह उप मंडल प्रशासन ने लोगों को हिदायत दी है कि इस बर्फबारी के दौर में कहीं आने-जाने की जहमत ना उठाएं,क्योंकि बर्फबारी को लेकर मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है. ऐसे में लोग अपने घरों में रहे.बर्फबारी के दौरान सड़कों पर काफी फिसलन हो जाती है,ऐसे में कोई परेशानी ना हो इस बात का लोग ध्यान रखें।
