Shimla, Sanju (TSN)- केंद्र सरकार ने जातिगत जनगणना को हरी झंडी दे दी है। इस फैसले का हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्वागत किया है। उन्होंने इसे सामाजिक न्याय की दिशा में एक ऐतिहासिक और दूरगामी कदम करार दिया।
मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि जातिगत जनगणना से समाज के हाशिए पर रहे वर्गों की सही तस्वीर सामने आएगी, जिससे उनकी समस्याओं के समाधान के लिए सटीक योजनाएं बनाई जा सकेंगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की इस मांग को केंद्र सरकार द्वारा स्वीकार किया जाना न्यायप्रिय नेतृत्व की जीत है। यह देश को समावेशी विकास की ओर ले जाने वाला कदम है। मुख्यमंत्री ने भरोसा जताया कि आगामी जनगणना निष्पक्षता और पारदर्शिता से की जाएगी।
