Mandi, Dharamvir (TSN)-मंडी जिला के दुदर गांव में नशे की लत और मानसिक तनाव ने एक युवक की जान ले ली। घटना मंगलवार की है जब 38 वर्षीय मुकेश पटियाल पुत्र कमलकांत ने घर में रखी बंदूक से खुद को गोली मारकर आत्मह.त्या कर ली।
परिजनों के अनुसार, मुकेश पिछले कुछ समय से नशे की लत से पीड़ित था और मानसिक रूप से भी परेशान चल रहा था।उसका उपचार भी जारी था, लेकिन गहराते अवसाद ने उसे यह कठोर कदम उठाने पर मजबूर कर दिया।
एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि प्रारंभिक जांच में यह आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।मुकेश के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि जिस गन से आत्महत्या की गई, वह लाइसेंसशुदा थी या नहीं।
