अरविंदर सिंह, हमीरपुर: उतरी भारत के प्रसिद्व सिद्वपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्व में चैत्र मास मेला मंगलवार से शुरू हो गया हैं। 1 महीने तक चलने वाले इस मेले ने मंगलवार को डीसी देवश्वेता बानिक ने पूजा अर्चना कर मंदिर में माथा टेका। उन्होंने बताया कि चैत्र मास मेलों के लिए तैयारियां मुक्कमल कर ली गई हैं। मेलों के दौरान बाबा बालक नाथ मंदिर चौबीसों घंटे खुला रहेगा और किसी भी समय श्रद्वालु मंदिर में आकर बाबा के दर्शन कर सकेंगे।
डीसी ने बताया कि चैत्र मास मेलों में हिमाचल के अलावा पंजाब , हरियाणा , दिल्ली के अलावा बाहरी देशों से भी श्रद्वालु नतमस्तक होते हैं, इसलिए मंदिर परिसर में श्रद्वालुओं की पूरी सुविधा के लिए प्रबंध किए गए हैं। साथ ही मंदिर में श्रद्वालुओं के लिए तीनों समय लंगर की व्यवस्था भी रहेगी। बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्व में हर साल ही चैत्र मास मेलों में लाखों की तादाद में श्रद्वालु पहुंचते हैं।
मान्यता है कि बाबा बालक नाथ मंदिर में हर श्रद्धालु की मान्यता पूरी होती हैं। वहीं हर साल चैत्र मास मेलों के दौरान ही करोडों रूपए का दान भी मंदिर में चढ़ावे के तौर पर चढ़ता हैं। सुरक्षा के लिए यहां 200 होमगार्ड जवान भी यहां तैनात किए गए हैं। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरों के जरिए भी हर गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जा रही हैं।
