विकास शर्मा, चिंतपूर्णी: हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना में स्थित विश्वविख्यात शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी के दरबार में मंगलवार को एक अलग ही नजारा देखने के लिए मिला। यहां जालंधर से आए एकश्रद्धालु परिवार ने पूरे चिंतपूर्णी मंदिर परिसर को गुब्बारों से सजा डाला। सक्रांति के अवसर पर अपनी इच्छा को पूरा करते हुए श्रद्धालु परिवार ने मंदिर परिसर ओर मंदिर के गर्भ गृह को रंग बिरंगे गुब्बारों से बेहद ही खूबसूरत तरीके से सजाया।
जालंधर से आए इन श्रद्धालुओं ने नाम न बताने की शर्त पर बताया कि उनकी काफी समय से इच्छा थी कि उनकी तरफ से चिंतपूर्णी मंदिर को सजाया जाए और संक्रांति के दिन माता रानी ने उन्हें सेवा का मौका दिया हैं जिसके चलते वह पहली बार गुब्बारों से चिंतपूर्णी मंदिर की सजावट का कार्य कर रहे हैं। इन मां के भक्तों ने बताया कि वे तो माता रानी के सेवादार हैं और माता रानी ने उन्हें सेवा का मौका दिया हैं, जिस पर उन्होंने पहली बार ये सजावट का काम किया हैं। इन श्रद्धालुओं का कहना था कि वे आगे भी माता रानी की यूं ही सेवा करते रहेंगे।
बता दें कि चले कि चिंतपूर्णी मंदिर में कई श्रद्धालु त्यौहारों पर नवरात्रों, नववर्ष के आगमन पर चिंतपूर्णी मंदिर की सजावट का कार्य सेवा के रूप में करते हैं।मंदिर अधिकारी बलबंत पटियाल ने बताया कि जालंधर से कुछ श्रद्धालु आए हुए थे और ये एक ही परिवार के सदस्य थे। इन श्रद्धालुओं ने संक्रांति के उपलक्ष्य पर मंदिर को गुब्बारों से सजाया है
