Chamba, 31 July-चम्बा-तीसा मार्ग पर इंडनाला के समीप हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की एक बस अचानक तकनीकी खराबी के कारण रास्ते में ही बंद हो गई। इससे बस में सवार यात्रियों को उमस और गर्मी के बीच सड़क पर घंटों इंतजार करना पड़ा।
स्थानीय लोगों का कहना है कि HRTC बसों में आए दिन तकनीकी खराबी देखने को मिलती है, जिससे यात्रियों की आवाजाही प्रभावित होती है। नियमित जांच और समय पर मरम्मत न होने के कारण यात्रियों की मुश्किलें बढ़ रही हैं।
यात्रियों ने मांग की है कि HRTC प्रबंधन अपनी सेवाओं को दुरुस्त करते हुए बसों की समय-समय पर जांच सुनिश्चित करे, ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति से बचा जा सके।
