चिंतपूर्णी,3 अप्रैल(TSN)-शक्तिपीठ चिंतपूर्णी में वीरवार को चंबा के विधायक नीरज नायर ने परिवार सहित मां चिंतपूर्णी के दर्शन व आशीर्वाद प्राप्त किया।चिंतपूर्णी पहुंचने पर कार्यवाहक मंदिर अधिकारी अरुण संख्यान ने उनका स्वागत किया।
इस दौरान मंदिर के पुजारी नभ कालिया तथा ट्रस्टी तिलक राज कालिया ने विधि विधान से उन्हें पूजा अर्चना करवाई तथा पूजा अर्चना व दर्शन करने के बाद उन्हें माता की चुनरी व फोटो भेंट की।दर्शन करने के उपरांत उन्होंने बताया कि मां चिंतपूर्णी के दरबार में हर वर्ष लाखों श्रद्धालु दर्शनों को आते हैं।मां चिंतपूर्णी 51शक्तिपीठों में से एक है।उन्होंने बताया कि हमारे परिवार पर माता रानी की असीम कृपा है और उनकी कृपा से ही मैं चंबा से जीतकर विधानसभा पहुंचा हूं।और माता रानी को कोटि-कोटि नमन करते हैं। उन्होंने मंदिर प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं को दी जाने वाली सुविधाओं की सराहना की।इस अवसर पर कार्यवाहक मंदिर अधिकारी अरुण संख्यांन,ट्रस्टी तिलक राज कालिया मौजूद रहे।
