मंजूर पठान, चंबा: प्रदेश में बढ़ते नशे और प्रदेश के युवाओं को नशे की बुरी लत से बचाने के लिए प्रदेश भर में पुलिस की ओर से अभियान चलाए गए हैं। इन अभियानों के तहत नशा माफियाओं पर पुलिस शिकंजा कस रही हैं। बात अगर जिला चंबा की कि जाए तो यहां पुलिस की ओर से नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम रंग ला रही हैं और नशा माफियाओं पर शिकंजा कसने में यहां पुलिस कामयाब हो रही हैं।
चंबा पुलिस चरस माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई समय समय पर करती रहती हैं जिसके परिणामस्वरूप पिछले काफी समय से चंबा पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कई चरस माफियाओं को सलाखों के पीछे पहुंचाया हैं। चरस माफियाओं से चंबा पुलिस 86 किलो से अधिक चरस बरामद कर चुकी हैं। पुलिस ने एसपी अभिषेक यादव की अगुवाई में इस सारी चरस को बुधवार को आग के हवाले किया हैं।
पुलिस ने चरस के अलावा नशे के कैप्सूल और अन्य नशीली सामग्री को आग के हवाले किया हैं। बता दें की जो नशीली सामग्री पकड़ी जाती है उसे पुलिस अपने माल खाने में जमा करती हैं और कोर्ट की कार्रवाई के बाद उसे जलाने के निर्देश होते हैं। निर्देशों के तहत एक टीम एसपी की अगुवाई में गठित की जाती है और अलग-अलग मामलों में पकड़ी चरस को आग के हवाले किया जाता हैं।
एसपी चंबा अभिषेक यादव ने बताया की जो चरस माफिया पकड़े जाते है और उन्हें अदालत में पेश करने के बाद बरामद जखीरे को जलाया जाता हैं। इसी के तहत चंबा पुलिस ने 40 के करीब मामलों में 86 किलो से अधिक चरस पकड़ी थी उसे ओर उसके अलावा कई अन्य नशीले पदार्थ भी आग के हवाले किए गए हैं।
