अरविंदर सिंह,हमीरपुर: हमीरपुर जिला के जंगलों में वन्य प्राणियों की प्यास बुझाने और जंगलों में लगने वाली आग को बुझाने में जंगलों में बनाए जा रहे सरोवर काम आ रहें हैं। यही वजह है कि इस नए साल में जिला में 3 वन सरोवरों का निर्माण करवाया जा रहा हैं। मार्च माह से पहले 3 वन सरोवर बन कर तैयार हो जाएगें। इन वन सरोवरों में जो जलसंग्रहण होगा उस जलसंग्रहण से वन्य प्राणी से लेकर वनों में आग को बुझाने में मदद मिलेगी। साथ ही जो वन सरोवर बनेंगे उनसे भूमि के पानी का स्तर भी बढ़ेगा जो पेड़ पौधों की पानी की कमी को भी पूरा करेगा और पर्यावरण संरक्षण से भी बचाव होगा ।
नववर्ष में वन विभाग जिला में 3 वन सरोवर बनाने जा रहा है जिसका कार्य अभी चला हुआ है। वन सरवोर बनने से सरोवरों में वर्षा का जल एकत्रित होगा जिससे वनों के प्राणी को पीने के लिए पानी भी मिलेगा । साथ ही जंगलों में लगी आग को बुझाने में ये सरोवर मदद करेंगे जिससे वनों को आग से जलने से बचा सकेंगे। वन विभाग लोगों को जागरूक कर रहे है ताकि वनों में पेड़ पौधों को बचाया जा सके और लोग पेड़-पौधे लगा कर वनों को बचा सके। दूसरी और विभिन्न संस्थाएं भी पर्यावरण संरक्षण को लेकर पेड़ -पौधे लगा रहे हैं और लोगों को भी पर्यावरण को बचाने के लिए जागरूक कर रहे है और पेड़ लगाने का संदेश दे रहे हैं।
वन विभाग हमीरपुर के डीएफओ राकेश कुमार ने बताया कि जिला हमीरपुर में तीन वन सरोवर बन रहे है जिनमें से अग्घार वन वीट , नादौन वन वीट व हमीरपुर वन वीट में वन सरोवर बनाए जा रहे है। इन सरोवरों में जो जलसंग्रहण होगा उस जलसंग्रहण से वन्य प्राणी से लेकर वनों में आग को बुझाने में मदद मिलेगी साथ ही जो वन सरोवर बनेंगे उनसे भूमि के पानी का स्तर भी बढ़ेगा जिससे पेड़ पौधों की पानी की कमी को भी पूरा होगी।
डीएफओ राकेश कुमार ने बताया कि हमीरपुर जिला हमेशा ही वनों की आग के लिए संवेदनशील रहा हैं संवेदनशील वन जिनमें अधिक आग की घटना घटित होती है उन स्थानों को चिंहित करके फायर वॉचर तैनात किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि विभाग की ओर से पिछले वर्ष जंगलों में जो पेड़-पौधे लगाए गए है उन पेड़ – पौधों को वनों की आग से बचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। वन विभाग हमीरपुर ने जिला में पिछली बार 5 से 6 वन सरोवर बनाएं गए थे ओर अब उनकी संख्या को बढ़ाया जा रहा हैं।
