By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: सुंदरनगर की श्रिया लोहिया आउटस्टैंडिंग वूमन इन मोटो स्पोर्ट्स अवार्ड से सम्मानित
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > सुंदरनगर की श्रिया लोहिया आउटस्टैंडिंग वूमन इन मोटो स्पोर्ट्स अवार्ड से सम्मानित
himachalSports

सुंदरनगर की श्रिया लोहिया आउटस्टैंडिंग वूमन इन मोटो स्पोर्ट्स अवार्ड से सम्मानित

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2023/04/13 at 3:45 PM
Share

मंडी धर्मवीर – सुंदरनगर की 15 वर्षीय श्रिया लोहिया को अंतरराष्ट्रीय मोटो स्पोर्ट्स कार्टिंग रेसर स्टार चेन्नई और बेंगलुरु में आयोजित समारोह में इमेजिंग और आउटस्टैंडिंग वूमन इन मोटो स्पोर्ट्स अवार्ड से सम्मानित किया गया है।

चेन्नई और बेंगलुरु में आयोजित समारोह में किया गया सम्मान

सुंदरनगर के महादेव निवासी श्रेया लोहिया के पिता रितेश लोहिया ने बताया कि उनकी बेटी को 9 अप्रैल को बैंगलोर में ऑटो ट्रैक मैगजीन द्वारा आयोजित अवार्ड कार्यक्रम में इमर्जिंग वुमन इन इंडियन मोटोस्पोर्ट्स अवार्ड से नवाजा गया है। इसके साथ ही 11 अप्रैल को चेन्नई में फेडरेशन ऑफ मोटो स्पोर्ट्स क्लब्स ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आउटस्टैंडिंग वीमेन इन मोटो स्पोर्ट्स अवार्ड से नवाजा गया है। श्रिया को चौथी बार मोटो स्पोर्ट्स क्षेत्र में आउटस्टैंडिंग वीमेन अवार्ड से नवाजा गया है।

कार्टिंग रेस में पहली युवा गर्ल्स रेसर होने का देश में है खिताब

गौरतलब है कि कार्टिंग रेस में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश और देश का नाम रोशन करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी 2022 में बालिका दिवस पर वचुर्अल माध्यम से डिजिटल प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया है। श्रिया लोहिया देश की पहली युवा गर्ल्स रेसर होने का भी खिताब हासिल है। 9 साल की आयु में बेंगलुरु से कार्टिंग रेस में 4 साल का कड़ा प्रशिक्षण हासिल करने के बाद श्रिया ने वर्ष 2018 में मलेशिया और इटली से मास्टर ट्रेनिंग ली थी। इंडिया की पहली गर्ल्स रेसर बनने के बाद श्रिया ने जेके टायर मोटर स्पोर्टस एक्स-30 चैंपियनशिप में भाग लिया और दूसरे स्थान पर रही। बेंगलुरु में वर्ष 2019 में आयोजित एफआइए गर्ल्स ऑन ट्रैक में उन्होंने पहला स्थान हासिल किया। कार्टिंग रेस में श्रिया को आउटस्टैंडिंग वूमेन इन मोटर स्पोर्ट्स में 2018 और 2019 में दो अवार्ड भी मिल चुके हैं। श्रिया के पिता रितेश लोहिया और माँ वंदना गुलेरिया सॉफ्टवेयर प्रोफेशनल हैं। पिता रितेश लोहिया ने बताया श्रिया को बचपन से ही कुछ अलग कर दिखाने का जज्बा था। इंटरनेट पर भी वो कार्टिंग रेस को देखकर उसमें भाग लेने के लिए कहती रहती थी। उसकी इसी इच्छा को देखते हुए उन्होंने श्रिया को 4 साल के बेंगलुरु में शिफ्ट कर दिया और स्वयं भी वहीं चले गए। प्रशिक्षण हासिल करने के बाद अभी तक श्रिया ने अपनी दृढ इच्छा के चलते कई खिताब अपने नाम किए हैं। अब उसे अंतरराष्ट्रीय मोटो स्पोर्ट्स कार्टिंग रेसर स्टार चेन्नई और बेंगलुरु में समारोह में सम्मानित करने से प्रदेश का नाम रौशन हुआ है।

TAGGED: Sundernagar international moto sports karting racer star
Chandrika April 13, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article चंबा के नए डीसी अपूर्व देवगण ने संभाला कार्यभार,बोले चंबा जिला के विकास के लिए करेंगे काम
Next Article पहाड़ी महफ़िल के सरताज़ लोकगायक कपिल शर्मा अब सियासी मैदान में, सांगटी वार्ड नंबर 24 से ठोकी ताल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

चुनावी शोर के बीच मिसाल बने वीरेंद्र कुमार, खुद श्रमदान कर ठीक करवाई टूटी सोलर लाइट

Ago

पंचायत चुनाव 2026: तैयारियों को लेकर प्रशासन अलर्ट, उपायुक्त ने अधिकारियों को दिए अहम निर्देश

Ago

सैहब कर्मियों की हड़ताल खत्म,शुक्रवार से काम पर लौटेंगे कर्मी, 10 फीसदी वेतन में बढ़ोतरी के आश्वासन पर खत्म की हड़ताल

Ago

देवेंद्र भुट्टो का वीरेंद्र कंवर पर पलटवार, बोले- महत्वाकांक्षाओं के कारण दे रहे बयान

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?