संजीव महाजन,नूरपुर: ज्वाली विधानसभा नगरोटा सुरिया के नजदीक कथोली सड़क मार्ग पर बीती रात को अंधेरे में किसी अज्ञात गाड़ी की ओर से एक बेसहारा गाय ओर उसके करीब 2 वर्ष के बछड़े को ट+क्कर मारी हैं। गाड़ी वाला गाय के बछड़े को करीब 200 मीटर से अधिक सड़क के रास्ते से घसी+टते हुए ले गया ओर उसे लहू+लुहान कर दिया गया। इस हादसे में बछड़े की पीठ, टांगों इत्यादि की बुरी तरह चमड़ी निकल गई है और जिस सड़क से इस बछड़े को घ+सीट कर लाया गया वहां पर जगह-जगह खू+न के ध+ब्बे दिखाई दे रहें हैं।
नंदपुर के स्थानीय निवासी राजेश कुमार जब इस घायल बछड़े को देखा तो इसकी सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को लिखित रूप से शिकायत के रूप में दी। पुलिस वहां पर पहुंची। इस बछड़े की हालत इतनी बुरी हैं कि इसकी टांग की चमड़ी इत्यादि पूरी तरह से क्षति+ग्रस्त हो गई हैं। बछड़े की हालत को देखते हुए पुलिस ने स्थानीय वेटरनरी अस्पताल से डॉक्टर हिमाली पालिका को बुलाया और उन्होंने इस घायल बछड़े का इलाज किया।
डॉक्टर हिमाली पालिका ने बताया गया कि उसे बुरी तरह से घसी+टा गया हैं। वेटरनरी के डॉक्टर और अन्य स्टॉफ की ओर से इस गाय बछड़े का इलाज किया गया। पुलिस की ओर से मामला दर्ज कर इसकी जांच शुरू कर दी है गई हैं। पुलिस सीसीटीवी कैमरे के जरिए हर जगह इसकी जांच कर रही हैं। पुलिस ने बताया कि ऐसे अपराधी को छोड़ा नहीं जाएगा ।
मौके पर नूरपुर से फॉरेंसिंग टीम भी बुलाई गई। उन्होंने भी मौके पर पूरे नमूने लेकर इसकी जांच शुरू कर दी हैं। नगरोटा सूरियां के स्थानीय पुलिस चौकी प्रभारी माधो सिंह ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने मौके पर सभी तथ्यों की जांच की और स्थानीय सीसीटीवी कैमरा को भी देखा जा रहा है और वेटरनरी के डॉक्टरों को बुलाकर पहले इस बछड़े का इलाज भी करवाया गया हैं।
