मंडी,धर्मवीर(TSN)-बीती रात से हो रही बारिश चलते चंडीगढ़ मनाली नेशनल हाईवे लैंडस्लाइड के कारण एक फिर बंद हो गया है। नेशनल हाईवे पर जगह-जगह यह लैंडस्लाइड हुआ है।वहीं हाईवे पर पहाडी से मारूती कार पर पत्थर भी गिरें हैं,जिसमें कार चालक को चोंटे आई है। जिसे उपचार के लिए जोनल अस्पताल मंडी लाया गया है।जिला में अभी भी रूक रूक कर बारिश हो रही है,जिसमें हाईवे को खोलने के लिए परेशानियों को सामना करना पड़ रहा है।
हाईवे को बहाल होने में लग सकते हैं कई घंटे-एएसपी मंडी
मिली जानकारी के अुनसार चंडीगढ़ मनाली नेशनल हाईवे पर आज सुबह करीब 8 बजे 6,7व 9 मील के पास लैंडस्लाइड हुआ है।जिससे हाईवे वाहनों की आवाजाही के लिए पूरी तरह से बंद हो गया है।हाईवे बंद होेने के कारण दोनो ओर वाहनों की लंबी लंबी कतारें लग गई है।छोटे वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से भेजा जा रहा है,वहीं बडे़ वाहन हाईवे किनारे ही खड़े है।एएसपी मंडी सागर चंद्र ने बताया कि नेशनल हाईवे करीब दो घंटे से बंद है।बारिश के चलते हाईवे को खोल पाना अभी संभव नहीं है।6 मील के पास पहाड़ी से मारूरती कार पर पत्थर गिरने के कारण कार चालक जख्मी हुआ है।इस कार में चार लोग सवार थे,घायल चालक का जोनल अस्पताल मंडी में उपचार जारी है।सागर चंद्र ने बताया कि 9 मील के पास पहाड़ी से अभी भी लैंडस्लाईड हो रहा है। जिस कारण हाइवे को बहाल करने में कई घंटो का समय लग सकता है।
