By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading:
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal >
himachalNews

चंडीगढ़-मनाली एनएच...6 मील के पास बड़े वाहनों के लिए दोतरफा यातायात हुआ बहाल...

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2023/07/01 at 9:18 PM
Share

मंडी : धर्मवीर – चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे को 6 मील के पास बड़े वाहनों के लिए दोतरफा यातायात के लिए बहाल कर दिया गया है। शनिवार को पुलिस, प्रशासन, एनएचएआई और केएमसी कंपनी के अधिकारी व कर्मचारी सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक पूरी मेहनत के साथ डटे रहे और हाईवे को बड़े वाहनों के लिए दोतरफा बहाल कर दिया। एएसपी मंडी सागर चंद्र ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि ब्लास्टिंग करके कुछ बड़ी-बड़ी चट्टानों को तोड़कर हटा दिया गया है। इससे हाईवे पूरी तरह से बहाल हो गया है।

रविवार को 11 से 7 बजे तक फिर होगी ब्लास्टिंग

एएसपी मंडी सागर चंद्र ने बताया कि हाईवे किनारे अभी भी बड़ी-बड़ी चट्टानें तोड़ने को रह गई हैं जिनके गिरने का खतरा बना हुआ है। इसलिए रविवार को भी यह प्रक्रिया जारी रहेगी। रविवार को यूपीएससी की परीक्षा के चलते इस प्रक्रिया को 11 बजे से शुरू किया जाएगा ताकि परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत पेश न आए। 11 बजे से शाम 7 बजे तक जब ब्लास्टिंग करनी होगी तो उस वक्त थोड़ी देर के लिए हाईवे को यातायात के लिए बंद किया जाएगा। उन्होंने लोगों से इस कार्य के लिए सहयोग की अपील की है।

पुलिस और केएमसी की मेहनत ला रही रंग

चट्टानों को तोड़ने में पुलिस और केएमसी की टीम मैदान में पूरी मेहनत के साथ डटी हुई है। एसएचओ सदर सकीनी कपूर अपनी टीम के साथ यातायात व्यवस्था को संभाल रहे हैं जबकि केएमसी के जीएम एसएम नायडू अपनी टीम के साथ चट्टानों को ब्लास्ट करके तोड़ने और फिर उन्हें हटाने का कार्य कर रहे हैं। एसएम नायडू ने बताया कि अपनी तरफ से कार्य को तेज गति के साथ जल्दी से जल्दी पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। इसमें पुलिस, प्रशासन और एनएचएआई का पूरा सहयोग मिल रहा है।

TAGGED: Mandi Chandigarh Manali NH
Chandrika July 1, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article उद्योग मंत्री ने बारिश से हुए नुकसान को लेकर देर शाम नाहन में जिला अधिकारियों की ली बैठक
Next Article
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

नूरपुर में जिला परिषद चुनाव को लेकर तेज हुई सियासत, भाजपा ने झोंकी ताकत

Ago

चंबा में बड़ा हादसा टला: कोटी पुल के पास कार खाई में गिरी, पांच घायल

Ago

चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने मुख्यमंत्री राहत कोष में ₹1 लाख का योगदान दिया

Ago

बुद्ध पूर्णिमा पर मां चिंतपूर्णी मंदिर में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, भक्ति का दिखा अनोखा रंग

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?