संजीव महाजन,नूरपुर: बीते दिनों इंदौरा विधानसभा के माजरा में अवै+ध खन+न का मुद्दा मीडिया की सुर्खियां बना हुआ हैं। इस स्थान पर अवै+ध ख+नन करते हुए लोगों को दिखाया गया था ओर बताया गया था कि ख+नन माफि+या अ+वैध खन+न कर यहां मोटा मुनाफा कमा रहे हैं। इस पर पुलिस अधीक्षक अशोक रतन ने संज्ञान लेते हुए मजरा में अवै+ध ख+नन को रोकने के लिए 24 घंटे पुलिस बल तैनात कर दिया हैं।
पुलिस जिला डीएसपी विशाल वर्मा ने बताया की पुलिस अधीक्षक नूरपुर अशोक रतन के दिशा निर्देश अनुसार अ+वैध खन+न को रोकने के लिए अब 24 घंटे पुलिस बल तैनात रहेगा। अ+वैध खन+न किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा अगर कोई ऐसा करता है तो उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
