सोलन:योगेश शर्मा -चंडीगढ़ शिमला NH-5 8 घंटे के बाद छोटे वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया है । एसपी सोलन गौरव सिंह ने इस बारे में जानकारी दी है।
एसपी सोलन ने कहा कि वीरवार देर रात करीब 2:00 से 3:00 के बीच भूस्खलन होने के कारण NH-5 प्रभावित हुआ था जहां से मलबा हटा दिया गया है । छोटे वाहनों के लिए यहां से आवाजाही शुरू हो चुकी है। उन्होंने कहा कि फिलहाल बड़े वाहन और बसों के लिए यहां से जाने के लिए अभी रोक लगाई गई है, लेकिन वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल करने की अपील भी लोगों से की जा रही है।
