सोलन :योगेश शर्मा – चंडीगढ़ शिमला एनएच पांच शुक्रवार देर रात करीब 2 बजे बंद होने के बाद एक बार फिर बहाल हो चुका है । करीब 8 घंटे के बाद NH प्रशासन द्वारा इसे छोटे वाहनों के लिए बहाल कर दिया गया है, फिर भी जिला प्रशासन की ओर से वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल करने के अपील की जा रही है ।
एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया है की पहाड़ी से लगातार भूस्खलन होने के कारण यहां पर सड़क अवरुद्ध हुई थी, जिसे अब इसे बहाल कर दिया गया है और छोटे वाहन चालकों से अपील की जा रही है कि वह अगर शिमला जाना चाहते हैं तो कसौली होते हुए वह धर्मपुर पहुंच सकते हैं । वहीं दूसरी तरफ सोलन से यदि कोई चंडीगढ़ दिल्ली जाना चाहते तो वह भोजनगर वाया नाहन रोड़ का इस्तेमाल कर सकते हैं।
