बीबीएन : जगत सिंह – नालागढ़ के रामशहर मार्ग पर दरगाह के पास दो सगे भाइयों के ह+त्या मामले में पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है । डीएसपी नालागढ़ फिरोज खान ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया है कि पुलिस ने पंजाब के जालंधर के मोतीपुर गांव से एक आरोपी जिसका नाम इंद्रजीत सिंह उर्फ इंदा है उसे गिरफ्तार कर लिया है ।आरोपी को गिरफ्तार करके नालागढ़ लाया गया है और उसे जल्द नालागढ़ कोर्ट में पेश करने के बाद रिमांड पर लिया जाएगा। साथ ही पुलिस ने दावा किया है कि ह+त्या के आरोप में दो अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
आरोपियों को पकड़ने में सीसीटीवी फुटेज ने की मदद
इस बारे में डीएसपी नालागढ़ फिरोज खान ने एक पत्रकार वार्ता कर बताया कि आरोपी इंदरजीत सिंह इंदा को गिरफ्तार कर लिया गया है ।उन्होंने कहा कि आरोपियों को पकड़ने में सीसीटीवी फुटेज का बहुत बड़ा सहयोग रहा है और उसके आधार पर पुलिस ने इस डबल मर्डर केस को 24 घंटे में सुलझाया और आरोपियों की पहचान की। उन्होंने कहा कि अब इस मर्डर केस में दो अन्य आरोपी जिनमें से एक गौरव और एक अन्य इंदरजीत है उसे भी पकड़ने के लिए पुलिस ने 3 टीमें अलग-अलग लोकेशन पर भेजी गई है । जल्द ही इन आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिरोज खान ने कहा कि इस मामले में 30-35 लोग मौके पर मौजूद थे, उनमें से कोई इन व्यक्तियों को मारने से रोकता या घायल पड़े युवकों को समय रहते अस्पताल तक पहुंचा देता तो शायद इन दोनों युवकों की जान बच सकती थी।
पैसों के लेन देन को लेकर था विवाद
फिरोज खान ने कहा कि पूरे मामले में जांच की जा रही है और प्राथमिक जांच में यह सामने आया कि दोनों ही मृतक युवक और ह+त्या करने वालों में दोस्ती थी। पिछले साल सभी घूमने के लिए कुल्लू मनाली भी गए थे । उसके बाद ही उनकी किसी पैसे के लेन देन को लेकर विवाद हो गया, तब से लेकर आरोपियों की ओर से लगातार इन दोनों युवाओं को धमकियां दी जा रही थी ।ह+त्या वाले दिन भी यह दोनों स्कूटी पर सवार होकर जैसे ही दरगाह के पास पहुंचे तो पीछे उनके दो युवक और बाइक पर जा रहे थे जो कि पीछे मुड़ गए थे। उसके बाद बाइक पर सवार यह तीनों आरोपी ऊपरी साइड से आए और उन्होंने आते ही दोनों युवाओं पर तेज हथियारों से ह+मला कर दिया और तब तक नहीं छोड़ा जब तक कि यह लहूलुहान ना हुए और अंत में इन्हें मरा हुआ समझकर मौके से फरार हो गए।
