संजीव महाजन,नूरपूर: प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू नूरपुर प्रवास पर पहुंच रहे हैं कुछ ही देर में मुख्यमंत्री नूरपुर पहुंचेंगे ऐसे में उनके स्वागत के लिए यहां चारों विधानसभा क्षेत्रों से कांग्रेस कार्यकर्ता व कांग्रेस पदाधिकारी पहुंचे हुए हैं।
सीएम सुक्खू नूरपुर पहुंच कर राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। इसी बीच पार्टी की प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह भी नूरपुर,इंदौरा पहुंच रही हैं। राहुल गांधी की यह यात्रा 18 जनवरी को कांगड़ा के इंदौरा पहुंचेगी। इसके मद्देनजर सीएम सुक्खू सोमवार से तीन दिनों तक कांगड़ा जिले के प्रवास पर रहेंगे। वह सोमवार को दोपहर बाद दो बजे शिमला से नूरपुर के लिए रवाना होंगे और 19 जनवरी को सुबह वापिस शिमला लौटेंगे।
