अरविंदर सिंह,हमीरपुर: हिमाचल प्रदेश में लगभग 65 दिनों तक चला सीमेंट विवाद सोमवार को सुलझ चुका हैं। विवाद के सुलझने के बाद आज मंगलवार से बरमाणा, दाडलाघाट सीमेंट प्लांट सुचारू रूप से काम करना भी शुरू कर देंगे। इस विवाद को सुलझाने को लेकर कांग्रेस की ओर से भी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को बधाई दी जा रही हैं। हमीरपुर में जिला कांग्रेस प्रवक्ता एडवोकेट रोहित शर्मा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को सीमेंट विवाद को सौहार्दपूर्ण ढंग से सुलझाने के लिए बधाई दी हैं।
रोहित शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने ट्रक ऑपरेटर के हितों का ख्याल रखते हुए प्रदेश की आम जनता के हित में काम किया हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की ओर से जिस ढंग से इस मामले को सुलझाया गया हैं उसके लिए मुख्यमंत्री बधाई के पात्र हैं ।
वहीं उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने इस मुद्दे पर केवल राजनीति की हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री ने मामला सुलझाने में कोई पहल नहीं की। उन्होंने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज़िला बिलासपुर के होने के वाबजूद भी उन्होंने ट्रक ऑपरेटरों के हितों का ख्याल नहीं रखा । उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने प्रदेश ने लगातार सीमेंट कंपनी के साथ वार्ता कर ट्रक ऑपरेटरों को एक सम्मानजनक रेट दिलवाने में अहम भूमिका अदा की हैं।
