मंडी : परी शर्मा- अतरंराष्ट्रीय शिवरात्री महोत्सव मंडी की दूसरी सांस्कृतिक संध्या हिट रही। नाटी किंग कुलदीप शर्मा को सूनने के लिए सेरी चाननी का हाउस फूल रहा। कुलदीप शर्मा ने पहाड़ी गानों से ऐसा जबरदस्त समा बाधा की सभी नाचने में विश्वस हो गए। यंहा तक की एसडीएम सदर भी खूद को नाचने से नही रोक पाई। इतना ही नही कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथी पहुंची सांसद प्रतिभा सिंह ने भी कार्यक्रम के अंत तक हिमाचली नाईट का खूब आनंद लिया।
नाटी किंग ने बांधा समा , खूब झूमे दर्शक
नाटी किंग ने ऐसा जबरदस्त समा बाधा की सभी झूम उठे।। इतना ही नहीं एसडीएम साहिबा रितिका जिंदल भी खूद को नही रोक पाई और कार्यक्रम का आंनद लेते हुए बैठे बैठे खूब झूमी। नाटी किंग कुलदीप शर्मा ने एक से बढ़कर एक पहाड़ी गाने गाए और दर्शकों का खूब मनोरजंन किया। दर्शकों ने भी कुलदीप शर्मा की बेहतरीन प्रस्तूती का नाच गाकर खूब आनंद लिया। कोई कुर्सियों पर बैठकर ही नाचे, तो कोई अपनी जगहों पर ही खड़े होकर नाचे तो कईयों ने नाटी भी डाल दी।
दूसरी सांस्कृतिक संध्या में मंडी संसदीय क्षेत्र की सांसद एंव कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने बतौर मुख्यातिथी शिरकत की। प्रतिभा सिंह ने भी पहाड़ी गानों से सजी सांस्कृतिक संध्या का खूब आंनद लिया और वे कार्यक्रम खत्म होने तक मौजूद रही। हिमाचली नाइट में मंडी के स्थानीय कलाकारों, लमन बैंड ने पहाड़ी पंजाबी और हिंदी गानों से समा बांधा।। वही गीता भारद्वाज, और नाटी किंग कुलदीप शर्मा ने पहाड़ी गानों से धमाल मचा दिया। कुल मिलाकर लोगों ने हिमाचली नाईट का भरपुर आंनद लिया और कार्यक्रम खतम होने के बाद झूमते गाते वापिस अपने घरों को लौटें।
