जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री ने दो बार अंतरराष्ट्रीय मंडी शिवरात्रि महोत्सव में एमआरआई मशीन नेरचौक मेडिकल कॉलेज में स्थापित करने का वादा किया, लेकिन तीन साल बीत जाने के बावजूद यह घोषणा अभी तक धरातल पर नहीं उतरी। “रोगी कल्याण समिति” की गवर्निंग बॉडी की बैठक तक नहीं बुलाई गई, जिससे यह स्पष्ट है कि स्वास्थ्य मंत्री और सरकार इस दिशा में गंभीर नहीं हैं।उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री जब भी मंडी आते हैं, कुछ देने के बजाय मंडी से संस्थान या सुविधाएं छीनने का ही कार्य करते हैं। “पहले हमारे कार्यकाल में खोली गई सरदार वल्लभभाई पटेल यूनिवर्सिटी को सीमित किया गया, अब अटल मेडिकल यूनिवर्सिटी नेरचौक को सरकाघाट स्थानांतरित करने की घोषणा की जा रही है ने कहा।उन्होंने कहा कि यह निर्णय पूर्णतः राजनीतिक बदले की भावना से प्रेरित है और मंडी की जनता इसे स्वीकार नहीं करेगी। उन्होंने चेतावनी दी कि “2027 के विधानसभा चुनावों में इस भेदभावपूर्ण नीति का खामियाजा कांग्रेस को भुगतना पड़ेगा। भाजपा मंडी की सभी दस सीटें जीतकर रहेगी।”
जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री न केवल मंडी जिले के साथ भेदभाव कर रहे हैं, बल्कि राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों के प्रति भी द्वेष भावना रखते हैं। “विकास कार्यों का बखान करने के बजाय वे जहां भी जाते हैं, विपक्ष पर व्यक्तिगत हमले करते हैं,” उन्होंने कहा।नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि जनता अब कांग्रेस सरकार की नीतियों से तंग आ चुकी है। “मुख्यमंत्री को चाहिए कि वे बदले की भावना छोड़कर विकास की ओर ध्यान केंद्रित करें। लगातार मनमाने निर्णयों से न तो प्रशासनिक व्यवस्था सुधर रही है और न ही प्रदेश का विकास हो पा रहा है ।
