By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: बिहार में एनडीए की जीत को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने बताया जनता का जनादेश, कांग्रेस पर बोला तीखा प्रहार
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > बिहार में एनडीए की जीत को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने बताया जनता का जनादेश, कांग्रेस पर बोला तीखा प्रहार
himachalpolitical

बिहार में एनडीए की जीत को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने बताया जनता का जनादेश, कांग्रेस पर बोला तीखा प्रहार

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2025/11/14 at 4:16 PM
Share
Shimla, 14 November -:बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की भारी जीत के बाद हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जोड़ी पर जनता के विश्वास की पुष्टि बताया। उन्होंने कहा कि बिहार में मिली यह ऐतिहासिक जीत विकास और सुशासन की उस नीति का परिणाम है, जिसने राज्य को पिछड़ेपन की श्रेणी से निकालकर देश की अर्थव्यवस्था में योगदान देने वाले प्रमुख प्रदेश के रूप में स्थापित किया है।

डॉ. बिंदल ने कहा कि बिहार की जनता ने मोदी और नीतीश सरकार के काम को सराहा है और यह सिद्ध कर दिया है कि विकास की राजनीति ही देश की पहली पसंद है। उन्होंने कहा कि एनडीए की इस सफलता ने पूरे देश में सकारात्मक संदेश दिया है।कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि हिमाचल कांग्रेस के नेता बिहार में “झूठे वादों और गारंटियों” के सहारे राजनीति करने गए थे, लेकिन जनता ने इन दावों को पूरी तरह नकार दिया। बिंदल ने कहा कि हिमाचल मॉडल की गारंटियाँ बिहार में नहीं चलीं और मतदाताओं ने इन्हें सिरे से खारिज कर दिया।उन्होंने आरोप लगाया कि हिमाचल की जनता वर्तमान कांग्रेस सरकार से निराश और परेशान है तथा प्रदेश में भाजपा सरकार की वापसी का इंतजार कर रही है। बिंदल ने कहा कि बिहार चुनाव ने साफ कर दिया है कि देशभर में कांग्रेस का जनाधार लगातार गिर रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस द्वारा ‘वोट चोरी’ जैसे आरोपों के सहारे देश को गुमराह करने की कोशिश नाकाम हुई है और पार्टी को बेहद कम सीटों पर सिमटना पड़ा, जो उसके लिए शर्मनाक स्थिति है।

भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इस जीत के लिए बधाई दी और बिहार की जनता के प्रति आभार व्यक्त किया।

TAGGED: Shimla BJP state president
Chandrika November 14, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article मुख्यमंत्री विकास पर ध्यान दें, राजनीतिक बदले की भावना से काम न करें : जयराम ठाकुर
Next Article राज्य स्तरीय बाल दिवस समारोह में स्काउट एंड गाइड की अहम भूमिका, चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट बच्चों को दिया विशेष सहयोग
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

ओबीसी युवाओं के लिए राहत: चौधरी फाउंडेशन देगी फ्री कम्युनिकेशन स्किल और इंटरव्यू कोचिंग

Ago

15 मई के बाद बिना ट्रेड लाइसेंस कारोबार पर लगेगा मासिक जुर्माना, हमीरपुर नगर निगम सख्त

Ago

भाजपा पर विधायक सुरेश कुमार का हमला: महिला आरक्षण से लेकर भ्रष्टाचार और महिला सुरक्षा पर उठाए सवाल

Ago

चुराह में वन अधिकार अधिनियम 2006 पर कार्यशाला, लोगों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?