By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: कसुंपटी विधानसभा क्षेत्र में 1.60 करोड़ से बनने वाली सात संपर्क सड़कों का शिलान्यास
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > कसुंपटी विधानसभा क्षेत्र में 1.60 करोड़ से बनने वाली सात संपर्क सड़कों का शिलान्यास
himachalNews

कसुंपटी विधानसभा क्षेत्र में 1.60 करोड़ से बनने वाली सात संपर्क सड़कों का शिलान्यास

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2025/11/13 at 8:28 PM
Share
Shimla, 13 November-:शिमला के कसुंपटी विधानसभा क्षेत्र में आज ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने विकास कार्यों की श्रृंखला के तहत 1.60 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाली सात नई संपर्क सड़कों का शिलान्यास किया।ग्राम पंचायत कुफरी-शवाह, मूलकोटी और मशोबरा में आयोजित कार्यक्रमों में मंत्री ने कहा कि “सड़कें किसी भी क्षेत्र की भाग्यरेखाएं होती हैं। सड़कों के बिना पंचायतों का विकास संभव नहीं है, इसलिए प्रदेश सरकार हर गांव को सड़क सुविधा से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है।उन्होंने बताया कि हिमरी से चौकी सड़क को चौड़ा और पक्का करने पर 10 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे और इसका कार्य आगामी बरसात से पहले पूरा कर लिया जाएगा।

1.25 करोड़ से बनेगी नई पेयजल योजना, कुफरी क्षेत्र को मिलेगी राहत

मंत्री ने कहा कि कुफरी पंचायत के निवासियों को पर्याप्त पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए 1.25 करोड़ रुपये से नैड खड्ड–हिमरी उठाऊ पेयजल योजना बनाई जा रही है। इसकी डीपीआर तैयार की जा चुकी है और औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।

मनरेगा में बढ़ी सहायता राशि — अब 2 लाख प्रति जॉब कार्ड

उन्होंने जानकारी दी कि मनरेगा के तहत अब किसी भी कार्य पर 2 लाख रुपये प्रति जॉब कार्ड तक खर्च करने की अनुमति मिल चुकी है, जो पहले 1 लाख रुपये थी। साथ ही, कार्य दिवसों की संख्या भी 100 से बढ़ाकर 150 कर दी गई है।

महिला सशक्तिकरण की दिशा में कदम — उद्घाटन किया 5 लाख से बने महिला मंडल भवन का

अनिरुद्ध सिंह ने शवाह-चौकी में 5 लाख रुपये की लागत से बने महिला मंडल भवन का शुभारंभ किया और कहा कि महिलाएं समाज के हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं, इसलिए उनके लिए सुविधाओं का सृजन सरकार की प्राथमिकता है।

क्षेत्र में होंगे कई बड़े विकास कार्य

उन्होंने विभिन्न पंचायतों में संपर्क सड़कों के शिलान्यास करते हुए बताया कि –

  • कंडा से मूलकोटी (वाया मझारी) सड़क को 40 लाख रुपये से चौड़ा व पक्का किया जाएगा।
  • शुहावल से दराबला सड़क पर 80 लाख रुपये,
  • क्रेगनेनो से सधोड़ा (वाया शरई) पर 30 लाख रुपये,
  • घोड़ना से कंडा, शुइला से मटेन, तथा फरीदकोट से घड़शी सड़कों को भी शीघ्र पक्का किया जाएगा।उन्होंने कहा कि कनोला से गुम्मा सड़क पर 6 करोड़ रुपये खर्च होंगे और इसका टेंडर मार्च 2026 तक पूरा कर लिया जाएगा।
  •  
  • नई घोषणाएँ
  • कुफरी, मूलकोटी और मशोबरा पंचायतों में एक-एक पंचायत सामुदायिक केन्द्र भवन का निर्माण, प्रत्येक पर 1.14 करोड़ रुपये की लागत से।
  • मुल्कोटी पंचायत भवन के अतिरिक्त कार्य के लिए 25 लाख रुपये की स्वीकृति।
  • मशोबरा क्षेत्र में कम वोल्टेज समस्या समाधान हेतु 63 केवी ट्रांसफार्मर मार्च 2026 तक स्थापित किए जाएंगे।
  • मुल्कोटी और कनोला पंचायतों के समीप खेल मैदान निर्माण के लिए भूमि खोजने का आह्वान।
  •  
  • उपस्थिति

इस अवसर पर बीडीसी मशोबरा की अध्यक्षा चंद्रकांता वर्मा, बीडीओ मशोबरा अंकित कोटिया, नगर निगम पार्षद विशाखा मोदी, पूर्व प्रधान के.डी. वर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष रामकिशन शांडिल, एपीएमसी सदस्य भूपेंद्र कंवर, पंचायत प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

TAGGED: Shimla Panchayati Raj Minister Anirudh singh
Chandrika November 13, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article IIT मंडी की ड्रोन टेक्नोलॉजी ने दिखाई ताकत, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में भेजे गए 16 ड्रोन
Next Article मुख्यमंत्री विकास पर ध्यान दें, राजनीतिक बदले की भावना से काम न करें : जयराम ठाकुर
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

नारी सम्मान पर राजनीति तेज, महिला आरक्षण विधेयक पर सांसद का विपक्ष पर निशाना

Ago

चुराह में सड़कों की हालत सुधरेगी, 8 किलोमीटर सड़क पर होगा टारकोल कार्य

Ago

प्रसाद योजना से बदलेगा चिंतपूर्णी मंदिर का स्वरूप, डिप्टी सीएम ने की प्रगति की समीक्षा

Ago

धर्मशाला में टैक्सी ऑपरेटरों का विरोध तेज, हनुमान मंदिर में की प्रार्थना; 22 अप्रैल की बैठक पर टिकी

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?