By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: सुजानपुर के लिए की गई घोषणाओं को धरातल पर उतारें मुख्यमंत्री : राजेंद्र राणा
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > सुजानपुर के लिए की गई घोषणाओं को धरातल पर उतारें मुख्यमंत्री : राजेंद्र राणा
himachalpolitical

सुजानपुर के लिए की गई घोषणाओं को धरातल पर उतारें मुख्यमंत्री : राजेंद्र राणा

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2024/07/25 at 5:43 PM
Share

हमीरपुर :चन्द्रिका (TSN)-पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने सुजानपुर दौरे के दौरान सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए कई घोषणाएं की थी,जो आज भी अमली जामा पहनाए जाने का इंतजार कर रही हैं.उन सभी घोषणाओं का यहां की जनता को अभी तक कोई लाभ नहीं मिल पाया है।

राजेंद्र राणा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने टोनी देवी में डिग्री कॉलेज खोलने की घोषणा की थी और इस बारे नोटिफिकेशन भी हो गई थी लेकिन जमीन सरकार को ट्रांसफर करने और भवनों का नक्शा बनाए जाने के बावजूद अभी तक टेंडर करके इसका काम शुरू नहीं किया गया है और सरकार ने इस बारे ढुलमुल रवैया बना रखा है।राजेंद्र राणा ने कहा कि मुख्यमंत्री को अपनी इस घोषणा को अमलीजामा पहनाना चाहिए ताकि यहां के विद्यार्थियों को इसका लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि सुजानपुर सिविल अस्पताल को 50 बेड से बढ़कर 100 बेड करने की घोषणा और नोटिफिकेशन भी हुई थी लेकिन इस घोषणा को भी अभी तक पूरा नहीं किया गया है जिससे जनता में निराशा है।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू द्वारा सुजानपुर में बस अड्डे के निर्माण की घोषणा भी की गई थी लेकिन इस बारे में मामला सरकार ने ठंडे बस्ते में डाल रखा है। राजेंद्र राणा ने कहा कि सुजानपुर डिग्री कॉलेज में मुख्यमंत्री ने अंग्रेजी और अर्थशास्त्र में स्नातकोत्तर कक्षाएं शुरू करने की घोषणा भी की थी।लेकिन यहां के स्टूडेंट अभी भी मुख्यमंत्री की इस घोषणा के पूरा होने का इंतजार कर रहे हैं। राजेंद्र राणा ने कहा कि सुजानपुर में वर्तमान कांग्रेस सरकार द्वारा जल शक्ति विभाग और बिजली विभाग के डिवीजन बंद कर दिए गए थे और इन्हें दोबारा खोलने की मुख्यमंत्री की घोषणा भी सिर्फ छलावा साबित हुई है।

राजेंद्र राणा ने कहा कि इससे पहले प्रदेश में जितने भी मुख्यमंत्री हुए हैं,उनके द्वारा की गई घोषणाएं पत्थर की लकीर साबित होती थी। लेकिन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को घोषणाएं करके भूल जाने की शायद आदत हो गई है या फिर चुनावों के दिनों में ही वह जनता को लॉलीपॉप देने आते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है और मुख्यमंत्री सुक्खू सिर्फ अपने मित्रों और परिवार का ही उत्थान करने में लगे हुए हैं।

TAGGED: Hamirpur former MLA Rajender Rana
Chandrika July 25, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से सांसद हर्ष महाजन ने की मुलाकात…हिमाचल प्रदेश को लेकर हुई चर्चा
Next Article पार्किंग से सीधा रैंप के माध्यम से अधिकारियों तक पहुंच सकेंगे दिव्यांग
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

ऊना में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध लकड़ी से भरे 10 वाहन जब्त

Ago

हिमफेड ने एनसीईएल और बीबीएसएसएल के साथ किए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर, प्रदेश के उत्पादन को बेहतर बाजार मिलने की उम्मीद

Ago

जलवायु चुनौतियों के बीच तकनीक आधारित लोक निर्माण व्यवस्था विकसित करने पर जोर

Ago

फोरलेन निर्माण की धीमी रफ्तार और धूल से बढ़ीं लोगों की मुश्किलें

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?