ऊना:राकेश (TSN)-मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू द्वारा अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान अपने बिजी शेड्यूल से कुछ पल निकालकर वह आज अंधरोली पहुंचे.मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने वोटिंग में गोविंद सागर झील का जायजा लिया.इस दौरान उनके साथ कांग्रेस विधायक विवेक शर्मा,सुदर्शन बबलू व प्रशासनिक अधिकारी भी साथ में मौजूद रहे.
मुख्यमंत्री गोविंद सागर झील में कई किलोमीटर का सफर तय कर एक टापू पर भी गए.मीडिया से रूबरू होते हुए उन्होंने कहा कि आज उन्हें गोविंद सागर झील का जायजा लिया है.उन्होंने कहा कि जल्द ही अधिकारी आएंगे ताकि वॉटर स्पोर्ट्स एक्टिविटी को बढ़ावा मिल सके.कई किलोमीटर लंबी लेक में किस प्रकार की एक्टिविटी को बढ़ावा दिया जा सके, इसके लिए आज मैने समय निकाला है,ताकि टूरिज्म को बढ़ावा मिल सके.उन्होंने कहा कि टूरिज्म के मैप पर ऊना उभर कर आए जिस प्रकार सौर परियोजना के मैप पर ऊना उभरा है.
