Shimla, Sanju -देवभूमि संघर्ष समिति ने हिमाचल प्रदेश में सुरक्षा और प्रशासनिक नीतियों को लेकर चिंता जताई है। समिति के सह संयोजक विजय शर्मा और मदन ठाकुर ने कहा कि शिमला में हाल ही में कुछ घटनाओं ने स्थानीय नागरिकों में डर और असुरक्षा की भावना पैदा की है।
मदन ठाकुर ने बताया कि उनके घर पर हाल ही में एक व्यक्ति द्वारा आकर परिवार को धमकाने की घटना हुई, जिसके बाद वे पुलिस प्रशासन पर भरोसा नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि भविष्य में ऐसी घटनाएँ दोबारा हुईं, तो वे अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए स्वयं कदम उठाने को मजबूर होंगे।समिति ने शिमला पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठाते हुए प्रशासन से स्थानीय नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
