नाहन/देवेन्द्र कुमार – नाहन में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत जिला स्तरीय मातृ वंदना सप्ताह-2022 के समापन मौके पर पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित किया गया। इसमें नगर परिषद नाहन की अध्यक्षा श्यामा पुंडीर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। जबकि वार्ड नंबर पांच की पार्षद मधु अत्री विशेष रूप से मौजूद रहीं।कार्यक्रम के दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी सिरमौर सुनील दत्त शर्मा ने कहा कि इस योजना के तहत वर्ष 2017 से अब तक 17873 लाभार्थियों को पंजीकृत किया गया है। अब तक इस योजना में करीब 7.77 करोड़ रुपये राशि वितरित की गई है।
कार्यक्रम के दौरान इस योजना को बेहतर ढंग से कार्यान्वित करने के लिए बाल विकास परियोजना अधिकारी पांवटा साहिब को जिले भर में प्रथम, नाहन बाल विकास परियोजना अधिकारी को द्वितीय व बाल विकास परियोजना अधिकारी पच्छाद को तृतीय चुना गया। इसी प्रकार पर्यवेक्षकों में सुरेश लता, गीता सिंगटा, वीर सिंह, रमेश कुमार, नीलम व प्रोमिला को पुरस्कृत किया गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं में बबली शर्मा, रघुदेवी, प्रोमिला, गीता देवी, पवन वालिया, मीरा देवी और सहायिकाओं में शमशाद बेगम, सुदर्शना, सत्या देवी, तारा देवी, प्रेमलता, महंती देवी को पुरस्कृत किया गया।जबकि खंड स्तर पर आरती, कविता, रजनी, योगेश को पुरस्कृत किया गया। जिला स्तर पर जिला समन्वयक शिप्ला चौहान व जिला सहायिका प्रिंयका अग्रवाल को मुख्य अतिथि के हाथों पुरस्कार प्रदान किया गया।
