संजीव महाजन,नूरपुर: कॉमेट मेन्सा पब्लिक स्कूल में बच्चों के मनोरंजन के लिए एक दिवसीय इन हाउस पिकनिक का इंतजाम किया गया। इसमें नर्सरी से सातवीं कक्षा के छात्रों के लिए विभिन्न प्रकार के मनोरंजन के लिए व्यवस्था की गई। इसमें जंपिंग राइडस ,रॉक क्लाइंबिंग, बाउंसी ट्रांपोलिन, इलेक्ट्रिक ट्रेन ,मैन ऑल राइट ,ग्लोब राइड वर्मा ब्रिज, कमांडो नेट ,टनल, जिपलाइन, वॉल क्लाइंबिंग, वाटर पूल विद जोरवाल, वाटर पूल विद फॉर वोटिंग, बुल राइडिंग, प्रेशर रॉकेट, म्यूजिक सिस्टम, आदि साहसिक करतब एवं खेल मनोरंजन से जुड़े प्रोग्राम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर स्कूल प्रबंधक निदेशक श्री वासु सोनी ओर प्रधानाचार्या ज्योति महाजन ने जानकारी देते हुए कहा कि स्कूल प्रशासन का इसमें मुख्य उद्देश्य बच्चों को निरंतर पढ़ाई एवं पठन-पाठन कार्य से हटकर कुछ नया वातावरण देने के लिए यह एक दिवसीय “इन हाउस स्कूल पिकनिक” का आयोजन किया गया ताकि बच्चों का समावेशी विकास हो सके। अंत में स्कूल प्रशासन ने इस एक दिवसीय इन हाउस स्कूल पिकनिक को सफल बनाने के लिए अभिभावकों का धन्यवाद किया।
